ईडी ने 500 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में पूर्व सांसद और बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया

On

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंडमान और निकोबार राज्य सहकारी बैंक (एएनएससीबीएल) से जुड़ी 500 करोड़ रुपये से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सांसद और बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों में पूर्व सांसद और बैंक के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राय शर्मा, बैंक के प्रबंध निदेशक के. मुरुगन और ऋण अधिकारी के. कलैवानन शामिल हैं।

ईडी ने इन गिरफ्तारियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपितों ने फर्जी कंपनियों और अन्य संस्थाओं को बड़े कर्ज जारी करने के लिए बैंकिंग नियमों का उल्लंघन किया और इसे आपराधिक साजिश के तहत अंजाम दिया। शर्मा 2019 से 2024 तक अंडमान निकोबार लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद रहे।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में प्राचीन शिव मंदिर पर अवैध कब्जे के विरोध में शिवसेना का धरना, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

ईडी के अनुसार, जांच में यह सामने आया कि फर्जी फर्मों के लिए 100 से अधिक खातों के माध्यम से कर्ज बांटा गया। इसमें लगभग 230 करोड़ रुपये का हिस्सा कथित रूप से शर्मा और उनके सहयोगियों के लाभ के लिए निकाला गया। इसके अलावा, प्रबंध निदेशक और ऋण अधिकारी ने अपने रिश्तेदारों की कंपनियों के नाम पर भी धोखाधड़ी से ऋण प्राप्त किया और शर्मा के निर्देश पर सहयोगियों को स्वीकृत ऋणों पर पांच प्रतिशत कमीशन दिया गया।

और पढ़ें बेटिंग ऐप मामले में बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा पहुंचे ईडी दफ्तर, पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी समन

माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए) ने शर्मा और कलैवानन को आगे की पूछताछ के लिए आठ दिनों की ईडी हिरासत में भेजा है। यह कार्रवाई अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कथित उच्च-स्तरीय वित्तीय भ्रष्टाचार पर ईडी की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

और पढ़ें बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष की नाबालिग के साथ 'अश्लील वीडियो' वायरल, पार्टी ने किया निष्काषित

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

Araria National Highway: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार के NH-327E पर परसरमा से अररिया तक सड़क विकास को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

दुख आता है तो कुछ अनुभव भी देकर जाता है। मनुष्य की परमात्मा से निकटता दुख के दिनों में अधिक...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

Lokmanya Tilak Express: रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को अब राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नई...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब घटना ने इलाके जानकारी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बहेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,   घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भदोही।  भदोही के सुरियावा ब्लॉक के पूरे मनोहर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता-पिता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग