होली से पहले ही चढ़ा निरहुआ-आम्रपाली का खुमार, रिलीज हुआ 'अवध में होली'

On

मुंबई। होली का पर्व नजदीक है और भोजपुरी इंडस्ट्री में इसकी तैयारी को लेकर धूम मची है। दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने इसकी शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को अभिनेता ने अपना नया गाना 'अवध में होली' रिलीज कर दिया है। यह गाना फैंस के बीच पहले से ही चर्चा में था और रिलीज के बाद काफी पसंद भी किया जा रहा है। गाने में निरहुआ ने खुद गायकी की है, जबकि इसके लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और गाने का संगीत छोटे यादव बसाही ने तैयार किया है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक है। दोनों ने पहले भी कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। दिनेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप पोस्ट किया। निरहुआ ने लिखा, "अवध में होली।"

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बंद रहेगा मुद्रा बाजार, शेयर बाजार में होगा कारोबार ये भी पढ़ें  छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बंद रहेगा मुद्रा बाजार, शेयर बाजार में होगा कारोबार

निरहुआ और आम्रपाली का यह नया गाना इसलिए भी खास है क्योंकि गाने में अवध की संस्कृति और होली की परंपरा को भोजपुरी अंदाज में पेश किया गया है। गाने की धुन और डांस स्टेप्स काफी कमाल के हैं। इसमें जहां आम्रपाली ने साधारण सूट पहनकर लोगों का ध्यान खींचा हैं, तो वहीं निरहुआ भी उनको मैच करते हुए कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। यह गाना न सिर्फ होली की मस्ती दिखाता है, बल्कि निरहुआ और आम्रपाली की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को एक बार फिर से हाइलाइट करता है। हालांकि, भोजपुरी इंडस्ट्री किसी भी त्योहार के शुरू होने से पहले गाने रिलीज करना शुरू कर देती है और होली में तो उनके गाने काफी सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले पवन सिंह, यश और अक्षरा सिंह भी गाने रिलीज कर चुके हैं। अक्षरा ने गाना 'होली पे चले गोली' रिलीज किया है। अभिनेत्री के गाने की खास बात ये है कि इसमें उनके साथ अभिनेता वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार ने गाना 'सतरंगी सलवारवा' रिलीज किया है। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजीव मारवाह का आकस्मिक निधन, पिंजौर के हिमशिखा श्मशान घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजीव मारवाह का आकस्मिक निधन, पिंजौर के हिमशिखा श्मशान घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अमरोहा। जनपद में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) शुक्रवार को उस समय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अमरोहा। जनपद में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

सर्वाधिक लोकप्रिय