निर्यात में गिरावट को लेकर वित्त मंत्रालय चिंतित, सोमवार को बुलाई बैठक
नई दिल्ली। देश के निर्यात में पिछले चार महीनों में आई गिरावट के बीच वित्त मंत्रालय सोमवार को निर्यातकों के साथ बैठक करेगा। मंत्रालय ने निर्यातकों की यह बैठक स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में निर्यातक सरकार से […]
नई दिल्ली। देश के निर्यात में पिछले चार महीनों में आई गिरावट के बीच वित्त मंत्रालय सोमवार को निर्यातकों के साथ बैठक करेगा। मंत्रालय ने निर्यातकों की यह बैठक स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में निर्यातक सरकार से वैश्विक प्रदर्शनियों और मेलों में भाग लेने के लिए अधिक समर्थन देने के साथ ब्रिटेन, कनाडा, इजरायल और जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) लागू करने और बातचीत में तेजी लाने के लिए कहेंगे।
आंकड़ों के मुताबिक, देश का निर्यात लगातार चौथे महीने सालाना आधार पर 10.3 फीसदी घटकर मई में 34.98 अरब डॉलर रह गया है, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर पांच महीने के उच्चतम स्तर 22.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। दरअसल चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-मई के दौरान निर्यात 11.41 फीसदी घटकर 69.72 अरब डॉलर रह गया है, जबकि आयात 10.24 फीसदी घटकर 107 अरब डॉलर रह गया है।
उल्लेखनीय है कि दुनिया के प्रमुख बाजारों में मांग की कमी, विकसित अर्थव्यवस्थाओं में उच्च मुद्रास्फीति और रूस-यूक्रेन युद्ध का देश के निर्यात पर व्यापक असर पड़ रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां