पिता-भाई ने उठाया तमन्ना की मौत पर सवाल, बोले-अस्पताल ले जाने में देर की, लोग बनाते रहे वीडियो
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव में पत्नी की हत्या कर खुदकुशी से पहले नसीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अजीब स्टेटस वाला वीडियो अपलोड की थी। हादसे से 1 दिन पहले अपलोड की गई वीडियो में नसीम ने पत्नी के साथ कई फोटो डाले थे। जबकि स्टेटस लिखा था ‘रिप लीजेंड नेवर डाइज’। हालांकि […]
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव में पत्नी की हत्या कर खुदकुशी से पहले नसीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अजीब स्टेटस वाला वीडियो अपलोड की थी। हादसे से 1 दिन पहले अपलोड की गई वीडियो में नसीम ने पत्नी के साथ कई फोटो डाले थे। जबकि स्टेटस लिखा था ‘रिप लीजेंड नेवर डाइज’। हालांकि नसीम के गमजदा पिता और भाई ने हत्या और आत्महत्या की कहानी पर सवाल उठाया है।
शुक्रवार को गांव मखियाली निवासी नसीम पुत्र शमीम ने गादला पहुंचकर पत्नी तमन्ना को गोली मारकर खुदकुशी की थी। इसके बाद सोशल-मीडिया पर खुदकुशी करते नसीम का एक वीडियो वायरल हुआ। दूसरे वीडियो में गोली लगने के बाद दर्द से कराहती हुई तमन्ना लोगों से जान बचाने की गुहार लगाती नजर आई थी लेकिन लोग उसे अस्पताल ले जाने की बजाय वीडियो ही बनाते रहे थे।
ये भी पढ़ें इंजीनियरिंग छात्र के आतंकी लिंक का खुलासा, महाराष्ट्र एटीएस की पूछताछ में बड़ा सच आया सामनेसोशल मीडिया पर वायरल तमन्ना की उक्त वीडियो का जिक्र करते हुए नसीम के पिता शमीम और छोटे भाई शौकीन ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि नसीम ने खुदकुशी की थी। लेकिन तमन्ना की हत्या करते किसी को नहीं देखा गया। जब तमन्ना दर्द से कराह रही थी, तो उसे अस्पताल ले जाने में देर क्यों की गई। शमीम ने पुलिस से सारे घटनाक्रम की जांच की मांग भी की है।
नसीम ने एक रात पहले ही कर लिया था तय। नसीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 29 जून को एक वीडियो अपलोड की थी, जिसमें उसने आर आई पी लिखते हुए ‘लीजेंड नेवर डाइज’ भी लिखा था। पत्नी तमन्ना के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई नसीम की इस वीडियो से उसके इरादे जाहिर हो रहे थे ।
नसीम के पिता शमीम और भाई शौकीन ने उसकी शादी कराने वाले सद्दाम पर भी शक जाहिर किया है। शौकीन ने बताया कि नसीम घर से मेरठ जाने की बात कहकर निकला था। समझ नहीं आया फिर वह सद्दाम के घर कैसे पहुंच गया। बताया कि सद्दाम को नसीम ने ही जेल से निकलवाया था। नसीम की शादी वाले दिन भी सद्दाम ने झगड़ा किया था और रुपए लिए थे। नसीम के पिता शमीम और भाई शौकीन ने सद्दाम की भूमिका पर भी शक जाहिर किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां