कनाडा में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, H-1B वीजा धारकों को मिलेगा वर्क परमिट, भारतियों के लिए बड़ा फायदा
टोरंटो। अमेरिका का एच-1बी वीजा अब कनाडा में भी नौकरी करने का माध्यम बन सकेगा। कनाडा ने अमेरिका के 10,000 एच-1बी वीजा धारकों को अपने देश में आकर काम करने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसके लिए एक नई ‘ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम’ की घोषणा की गयी है। इस कदम से हजारों भारतीय तकनीकी […]
टोरंटो। अमेरिका का एच-1बी वीजा अब कनाडा में भी नौकरी करने का माध्यम बन सकेगा। कनाडा ने अमेरिका के 10,000 एच-1बी वीजा धारकों को अपने देश में आकर काम करने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसके लिए एक नई ‘ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम’ की घोषणा की गयी है। इस कदम से हजारों भारतीय तकनीकी पेशेवरों को लाभ हो सकता है।
अमेरिका में एच-1बी वीजा गैर-आव्रजन वीजा है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां तकनीकी विशेषज्ञता वाले व्यवसायों में विदेशी कर्मचारियों की भर्ती कर सकती हैं। सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी कंपनियां हर साल हजारों कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं। इनमें भारतीय कर्मचारियों की संख्या भी अच्छी-खासी होती है। अब कनाडा ने अमेरिकी एच-1बी वीजा धारकों को अपने देश में काम करने की अनुमति देने का फैसला लिया है।
कनाडा के आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री सीन फ्रेजर ने कहा कि कनाडा की सरकार 16 जुलाई तक एक ‘ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम’ तैयार करेगी। इस योजना के अंतर्गत 10,000 अमेरिकी एच-1बी वीजा धारक कनाडा में काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल कर्मचारियों के परिजनों को भी अध्ययन या कामकाज की अनुमति देगी।
फ्रेजर ने कहा कि इस साल के अंत तक सरकार दुनिया के कुछ सबसे प्रतिभाशाली लोगों के लिए एक आव्रजन स्ट्रीम विकसित करेगी जो तकनीकी कंपनियों में काम करने के लिए कनाडा आ सकेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां