मुज़फ्फरनगर में गुर्जर समाज ने की बैठक, ब्रह्मभोज पर प्रतिबंध लगाने का लिया निर्णय
मुजफ्फरनगर। गुर्जर सद्भावना सभा मुजफ्फरनगर की वार्षिक बैठक गुर्जर धर्मशाला शुक्रताल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर रामपाल सिंह ने की। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयास करने पर बल दिया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि समाज से ब्रह्मभोज […]
मुजफ्फरनगर। गुर्जर सद्भावना सभा मुजफ्फरनगर की वार्षिक बैठक गुर्जर धर्मशाला शुक्रताल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर रामपाल सिंह ने की। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयास करने पर बल दिया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि समाज से ब्रह्मभोज का त्याग होना चाहिए तथा रस्म पगड़ी के समय लंबे भाषण न देकर केवल एक व्यक्ति के द्वारा ही उपस्थित लोगों की ओर से सांत्वना देने के साथ साथ परिवार का परिचय कराना ही उचित होता है।
अभिषेक चौधरी गुर्जर ने बोलते हुए कहा कि समाज के युवाओं व बच्चो के लिए जिले भर में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा, जिसमें समाज के समस्त बच्चो को एकत्रित करके उन्हे सही दिशा देने का कार्य
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
गुर्जर सद्भावना सभा पहले से ही कर रही है और इसे अब और तेज गति से किया जाएगा और इसमें ज्यादा से ज्यादा बच्चो को जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों को प्रशासनिक सेवाओं, मेडिकल आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई, जिसके लिए अलग से एक समिति का गठन किया जाएगा, जो पात्र छात्रों का चयन करके उनकी मदद करने का कार्य गुर्जर सद्भावना सभा द्वारा किया जायेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए गुर्जर सद्भावना सभा के उपाध्यक्ष ओ पी चौहान ने गुर्जर सद्भावना सभा के गठन से अब तक के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा गुर्जर सद्भावना सभा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
अपने अध्यक्षीय भाषण में बोलते हुए प्रोफेसर रामपाल सिंह ने कहा कि ब्रह्मभोज का पूर्ण रूप से त्याग करने के लिए गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार किया जायेगा तथा आगामी बैठक होने से पहले पहले जिले में इसे बंद करने का संकल्प लिया गया, साथ ही बच्चो के लिए करियर काउंसलिंग कराने के लिए भी संकल्प लिया गया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य भीष्म सिंह गुर्जर, मास्टर महकार सिंह, विनोद, संसार सिंह, सन्नी मुखिया, बालक राम, बृजपाल प्रधान, अंकुर भाटी, कुलदीप बसोया आदि लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक का सफल संचालन अभिषेक चौधरी गुर्जर ने किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां