ज्योति मौर्या विवाद में पहली बार सामने आए होमगार्ड कामांडेन्ट मनीष दुबे, मीडिया से बचते आए नज़र
महोबा। पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या और उनके पति के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच चर्चाओं में आए महोबा के जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे शुक्रवार को सार्वजनिक रुप से सामने आए, लेकिन इस दौरान वह मीडिया के सवालों से बचते रहे। ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या के आरोपों के बाद जिला होमगार्ड […]
महोबा। पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या और उनके पति के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच चर्चाओं में आए महोबा के जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे शुक्रवार को सार्वजनिक रुप से सामने आए, लेकिन इस दौरान वह मीडिया के सवालों से बचते रहे।
ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या के आरोपों के बाद जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे का महोबा में तबादला हो गया है। यहां पदभार ग्रहण करने के बाद जब पत्रकारों ने मनीष दुबे से ज्योति मौर्या प्रकरण पर सवाल पूछा तो वह बचते नजर आए और कहा कि उनसे इस संबंध में सवाल न पूंछे जाएं।
हालांकि बार-बार कुरेदने पर उन्होंने कहा कि इस मामले के बाद मेरा और ज्योति का कुर्सी पर बैठना भी गुनाह हो गया है, पता नहीं मैं कहां आकर फंस गया हूं। उन्होंने कहा कि अगर मैं और ज्योति आम व्यक्ति होते तो इस केस पर जरूर बोलते। लेकिन, जिस पद पर मैं हूं, कैमरे के सामने कुछ भी बोल नहीं सकता।
गौरतलब है कि ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया है कि पीसीएस अधिकारी बनने के बाद ज्योति मौर्या ने उन्हें छोड़कर जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से रिश्ता बना लिया है। इसके बाद यह विवाद प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां