पत्नी की गला घोंटकर हत्या के मामले में पति अरुण को उम्रकैद की सजा मिली
मुजफ़्फरनगर। पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार गत 17 जुलाई 2018 को थाना रतनपुरी के ग्राम मुजाहिदपुर में 26 वर्षीय पत्नी सपना की गला घोंटकर हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी पति अरुण को उम्रकैद व दस हज़ार रुपये जुर्माना किया गया […]
मुजफ़्फरनगर। पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अभियोजन के अनुसार गत 17 जुलाई 2018 को थाना रतनपुरी के ग्राम मुजाहिदपुर में 26 वर्षीय पत्नी सपना की गला घोंटकर हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी पति अरुण को उम्रकैद व दस हज़ार रुपये जुर्माना किया गया है। जुर्माना अदा न करने पर 6 माह अतिरिक्त जेल काटनी पड़ेगी।
मामले की सुनवाई एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट एक के जज़़ निशांत सिंगला की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी वीरेंद्र नागर ने पैरवी की। अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 17 जुलाई 2018 को सपना की हत्या का मामले में मृतका के पिता पंकज कुमार निवासी गाजिय़ाबाद ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति, सास-ससुर व देवर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था । जांच अधिकारी सीओ बुढ़ाना ने तीन के नाम निकालकर पति अरुण के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां