मुज़फ्फरनगर में कार सवार दम्पत्ति को लूटा, गाडी में ख़राबी का झांसा देकर कार लेकर फरार

On

मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र में एक कार में दिल्ली जा रहे दम्पत्ति के लाखो रूपये के जेवर गायब कर कार सवार बदमाशों ने दम्पत्ति को कार खराब होने का झांसा देकर उन्हे उतार दिया और कार लेकर फरार हो गये। पीडित महिला ने थाने में तहरीर दी है। कस्बा मीरापुर के मौहल्ला हलवाईयान निवासी मास्टर […]

मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र में एक कार में दिल्ली जा रहे दम्पत्ति के लाखो रूपये के जेवर गायब कर कार सवार बदमाशों ने दम्पत्ति को कार खराब होने का झांसा देकर उन्हे उतार दिया और कार लेकर फरार हो गये। पीडित महिला ने थाने में तहरीर दी है।

कस्बा मीरापुर के मौहल्ला हलवाईयान निवासी मास्टर राजकुमार गुप्ता की पुत्री निमिषा अपने पति के साथ अपने भाई अनुराग गुप्ता के यहां एक समारोह में शामिल होने के लिये मीरापुर आयी थी। सोमवार को प्रात: 8:30  निमिषा अपने पति नत्थीलाल के साथ दिल्ली जाने के लिये मीरापुर में बस स्टेण्ड में बस की प्रतीक्षा करने लगी लेकिन घंटो तक कोई नहीं रूकी। उसके बाद एक इको कार उनके पास आकर रूकी और कार चालक दिल्ली जाने की आवाज लगाने लगा।

मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

कार में दो महिलाऐं एक बच्चा व दो पुरूष पहले से ही बैठे हुए थे। उसके बाद ये दोनो भी कार में सवार हो गये। कार में सवार महिलाओं ने कुछ दूरी पर जाकर इनके बैग को चालाकी से काट लिया और उसमें रखे जेवरात चोरी कर लिये। महिलाओं ने चालक को अपना काम होने का संकेत दिया तो चालक ने टिकौला शुगर मिल के पास पहुंच कर कार खराब होने का झांसा देकर दम्पत्ति को कार से उतार दिया और कार लेकर फरार हो गये।

मुजफ्फरनगर: कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी के साथ दुकानदारों ने की मारपीट, भड़के लोगों ने किया जोरदार हंगामा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी के साथ दुकानदारों ने की मारपीट, भड़के लोगों ने किया जोरदार हंगामा

कार से उतरने के बाद इन्होने अपना बेग कटा देखा, तो उनके होश उड गये और बेग में रखे लाखों रुपये के जेवरात गायब मिले। रामराज थाना पहुंचकर तहरीर दी तो थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा मीरापुर आये और नगर पंचायत की ओर से लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला। उन्होने बताया कि पुलिस शीघ्र इस मामले का खुलासा करते हुए इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में देर रात अपने घर में सो रही एक महिला के कानो के कुंडल, मोबाइल व नगदी चोरी कर चोर फरार हो गये। महिला ने अज्ञात चोरो के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है।

इसके अलावा रामराज थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में कविंदर अपनी पत्नी ज्योति अपने घर के बारामदे में सोई हुई थी। रविवार की देर रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस गये और उसके कानो के कंुडल निकाल लिये। आहट होने पर उसकी आंखे खुल गयी तो चोर दीवार कूदकर फरार हो गये। इसके बाद उसने घर में जाकर देखा तो मोबाइल गायब था तथा सेफ अल्मारी खुली हुई थी जिसमें से 14 हजार रूपये गायब थे। महिला के परिजनो ने चोरो को तलाश करने के लिये गांव में खोजबीन की परन्तु कुछ पता नही चल सका। प्रातः माहिला परिजनो के साथ थाने पहंुची तथा अज्ञात चोरो के विरूद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना