मुज़फ्फरनगर में सरेआम चौराहे पर युवती की गोली मारकर हत्या, ब्यूटी पार्लर से लौटते हुए हमला
बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना में सरेआम चौराहे पर युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती ने गांव के ही युवक से दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। युवती के पति व देवर ने मृतका के भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। ऑनर किलिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस ने […]
बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना में सरेआम चौराहे पर युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती ने गांव के ही युवक से दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। युवती के पति व देवर ने मृतका के भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। ऑनर किलिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पीएम को भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना निवासी जमशेद पठान की पुत्री फरहाना (22) ने अपने ही गांव के फकीर बिरादरी के युवक शाहिद से दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। दोनों प्रेमी युगल ने घर से भाग कर 2021 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों मुजफ्फरनगर रहने लगे थे। इस माह सात जून को फरहाना अपने पति शाहिद के साथ अपनी ससुराल अलीपुर अटेरना में रहने आ गई थी।
फरहाना का मायका पक्ष उनके प्रेम विवाह से नाखुश थे। बुधवार को शाम फरहाना ब्यूटी पार्लर पर गई थी। शाम करीब छह बजे ब्यूटीपार्लर से वह घर की ओर चली तो डाकघर के पास गली के चौराहे पर घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। फरहाना के सिर में गोली लगने से वह जमीन पर गिर पडी। फरहाना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पर सीओ विनय गौतम, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के देवर शाकिब ने फरहाना के भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ विनय गौतम ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नही मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां