मुज़फ्फरनगर में युवक ने गौवंश की दुर्दशा का किया वीडियो वायरल तो अफसर जागे, दो गौवंश की हुई मौत
खतौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोवंश के संरक्षण में कोई कोताही न होने के सख्त आदेश दिए जाने के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही निराश्रित गोवंश पर भारी पड़ रही है। अज्ञात वाहन से टकराने व बारिश में दीवार गिरने से दो गोवंश की मौत होने के अलावा एक गाय गंभीर घायल हो गई। दूसरी ओर एक […]
खतौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोवंश के संरक्षण में कोई कोताही न होने के सख्त आदेश दिए जाने के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही निराश्रित गोवंश पर भारी पड़ रही है। अज्ञात वाहन से टकराने व बारिश में दीवार गिरने से दो गोवंश की मौत होने के अलावा एक गाय गंभीर घायल हो गई।
दूसरी ओर एक युवक द्वारा अस्थाई निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल गंगधाडी के गौवंशों की दुर्दशा बयां करने वाली विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते ही प्रशासनिक स्तर पर हड़कम्प मच गया, जिसके बाद गोवंश आश्रय स्थल का एसडीएम सुबोध कुमार द्वारा निरीक्षण किए जाते ही पशु चिकित्सकों की टीम ने बीमार गोवंश का इलाज शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिलगांव दाहोड़ निवासी युवक आकाश दीप चौहान ने शनिवार को निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल गंगधाड़ी की दुर्दशा बयां करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि आश्रय स्थल में भूख और बीमारी से निढाल होकर ज़मीन पर पड़े गोवंश के ज़ख्मों में कीड़े चल रहे है। आश्रय स्थल में चारों और गंदगी का साम्राज्य है। युवक का आरोप है कि आश्रय स्थल में चारे और पानी का नियमित प्रबंध ना होने के चलते गोवंशों का इतना बुरा हाल हुआ है।
वीडियो वायरल होते ही गोवंश की दुर्दशा देख लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। एसडीएम सुबोध कुमार ने गांव गंगधाडी पहुंचकर गोवंश की सुध ली। एसडीएम सुबोध कुमार के निर्देश पर आनन-फानन पशु चिकित्सकों की टीम ने आश्रय स्थल पहुंचकर बीमार गोवंश का इलाज शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्जइसके अलावा जानसठ रोड़ पर चीनी मिल गेट के सामने अज्ञात वाहन से टकराकर एक गोवंश की मौत हो गई। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष अंकुश प्रधान के सूचना देने पर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मृत गोवंश को सड़क से उठाकर मिट्टी में दफनाया। एक और हादसे में कस्बे के बड़ा बाज़ार स्थित एक मकान की दीवार बारिश के चलते भर भराकर गिरने से इसकी चपेट में आकर एक गोवंश की मौत होने के अलावा एक गाय गंभीर घायल हो गई।
उल्लेखनीय है कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु शासन स्तर से करोड़ो रुपए जारी होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बावजूद प्रशासनिक स्तर की लापरवाही के चलते गोवंश की दुर्दशा में कोई सुधार नहीं हो रहा है, जिससे नागरिकों में रोष बढ़ रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां