मुज़फ्फरनगर में किशोरी को मौसी के देवर ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
खतौली। कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को इसकी मौसी के देवर ने अपनी हवस का शिकार बनाकर इसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक पीडि़ता को एक साल से कर रहा था ब्लैकमेल। पानी सिर से ऊपर होने पर पीडि़ता द्वारा अपनी आप बीती […]
खतौली। कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को इसकी मौसी के देवर ने अपनी हवस का शिकार बनाकर इसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक पीडि़ता को एक साल से कर रहा था ब्लैकमेल। पानी सिर से ऊपर होने पर पीडि़ता द्वारा अपनी आप बीती बयान करने से परिजनों में हड़कंप मच गया। पीडि़ता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी एक वर्ष पूर्व शाहपुर अपनी मौसी के घर रहने गई थी। आरोप है कि मौसी के देवर ने अपने भाई भाभी की अनुपस्थिति में किशोरी के साथ दुष्कर्म करके इसकी अश्लील वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा।
ये भी पढ़ें शामली की बेटी का कमाल: आईपीएस ट्रेनिंग के साथ यूपीएससी में हासिल की नौवीं रैंक, अब बनेंगी आईएएसबताया गया कि लगभग दो सप्ताह पूर्व आरोपी युवक किशोरी को इसकी मौसी द्वारा बुलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोपी युवक पीडि़ता को शाहपुर उसकी मौसी के घर ले जाने के बजाए बहलाकर दिल्ली ले गया, जहां आरोपित ने फिर से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल, सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले रोके गएबताया गया कि किशोरी ने दिल्ली निवासी अपनी दूसरी मौसी को अपनी पीड़ा से अवगत कराकर युवक के चंगुल से निकालने की गुहार लगाई। परिजनों के साथ मिलकर दिल्ली वाली मौसी ने पीडि़ता को दुराचारी के चंगुल से बचाया।
बताया गया पीडि़ता के परिजनों द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग करने पर मामला शाहपुर का बताकर टाल दिया। दूसरी और जानकारी करने पर खतौली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने प्रकरण से अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि इस संबंध में तहरीर आने पर जांच कराकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां