मुजफ्फरनगर में श्री राम कॉलेज में रशियन लड़की कहां मिलेगी ? का अश्लील बोर्ड लेकर घूम रहा था, पुलिस ने भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था जिसमें नगर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में एक युवक हाथों में एक बोर्ड लेकर घूमता हुआ नजर आ रहा था इस बोर्ड पर लिखा था कि मुजफ्फरनगर में रशियन लड़की कहां मिलेगी। इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया […]
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था जिसमें नगर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में एक युवक हाथों में एक बोर्ड लेकर घूमता हुआ नजर आ रहा था इस बोर्ड पर लिखा था कि मुजफ्फरनगर में रशियन लड़की कहां मिलेगी।
इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया जिसके बाद इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई और आनन फ़ानन में इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलेज का है जहां एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में सारी मर्यादाओं को ताक पर रख डाला। बताया जा रहा है कि जतिन नाम के इस युवक ने हाथों में एक बोर्ड लेकर कॉलेज में घूमते हुए अपनी रील बनाई थी इस बोर्ड पर लिखा था कि मुजफ्फरनगर में रशियन लड़की कहां मिलेंगी।
ये भी पढ़ें पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिसइस रील में आप देख सकते हैं कि कॉलेज की लड़कियां किस तरह इस दौरान शर्म से खुद को छुपाती हुई नजर आ रही है। इस रील को बनाने के बाद आरोपी युवक जतिन ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद आलाधिकारियों के द्वारा इस मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत इस मामले में कार्यवाही के लिए संबंधित थाने को आदेशित किया था। जिसके चलते ने मंडी पुलिस ने इस मामले में तुरंत आरोपी युवक के विरोध धारा 294 में मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि इस वीडियो का संज्ञान लेकर के तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय को दिया गया है एवं अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है, इसमें अभियोग पंजीकृत है एवं विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां