जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई डेंगू से पीड़ित, अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ़। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को तेज बुखार पाए जाने के बाद मंगलवार को पंजाब के फरीदकोट शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे डेंगू बुखार होने का पता चला। उसे बठिंडा की जेल में रखा गया है। पुलिस ने पिछले साल 29 मई को मनसा जिले में […]
चंडीगढ़। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को तेज बुखार पाए जाने के बाद मंगलवार को पंजाब के फरीदकोट शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे डेंगू बुखार होने का पता चला।
उसे बठिंडा की जेल में रखा गया है। पुलिस ने पिछले साल 29 मई को मनसा जिले में प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए बिश्नोई और भगोड़े गोल्डी बराड़ को दोषी ठहराया है।
ये भी पढ़ें सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादवएक डॉक्टर ने मीडिया को बताया, बिश्नोई की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सोमवार देर रात फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया। “उसे लगभग 12.30 बजे तेज बुखार और दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसेी जांच की गई, जिसमें पाया गया कि वह डेंगू से पीड़ित है।”
उन्होंने बताया कि उसका डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और उस पर इलाज का असर हो रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां