नकली नोटों का कारोबार करता था कैराना का सर्राफ व्यापारी, ढाई लाख रुपए की नकली करेंसी बरामद
शामली। कैराना के सर्राफा कारोबारी को नकली करेंसी के मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तकरीबन ढाई लाख रुपए की नकली करेंसी बरामद की गई है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपी सर्राफ के साथी को तकरीबन ढाई लाख रुपए के नकली नोटों […]
शामली। कैराना के सर्राफा कारोबारी को नकली करेंसी के मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तकरीबन ढाई लाख रुपए की नकली करेंसी बरामद की गई है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपी सर्राफ के साथी को तकरीबन ढाई लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है।
ये भी पढ़ें भारत की नारी शक्ति का साहस, धैर्य और संघर्ष देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभा रहा हैः रक्षामंत्रीजानकारी के मुताबिक इसी महीने की 21 जून को राजधानी दिल्ली में स्पेशल टीम की स्पेशल सेल की टीम ने कैराना के मोहल्ला जामा मस्जिद के निकट लाल गली में रहने वाले ताजिम को रोहिणी से दो लाख 51 हजार रुपए की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी से की गई पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने कैराना पहुंचकर यहां के मोहल्ला जामा मस्जिद इलाके में दबिश दी। जहां से पुलिस द्वारा सर्राफा कारोबारी इरशाद उर्फ भूरी को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें शामली: गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने बरामद किए 36 लाख रुपये के 142 फोन
दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद टीम ने शुक्रवार को कैराना पहुंचकर सर्राफा कारोबारी की दुकान और मकान में सर्च अभियान चलाया था। इस अभियान के बाद टीम वापस दिल्ली लौट गई थी। सोमवार को जानकारी मिली है कि कैराना में छापामार कार्यवाही करने वाली दिल्ली की स्पेशल सेल टीम को आरोपी सर्राफा कारोबारी इरशाद की निशानदेही पर तकरीबन ढाई लाख रुपए की नकली करेंसी हाथ लगी है। इलाके में चर्चा चल रही है कि आरोपी की निशानदेही पर ही कैराना स्थित उसके घर से यह नकली करेंसी बरामद की गई है। हालांकि इस बाबत स्पेशल टीम द्वारा अभी अधिक जानकारी नहीं दी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां