विमानन कंपनी गो फर्स्ट की सभी उड़ानें 30 जून तक रद्द, रिफंड लेने के लिए नई वेबसाइट लॉन्च
नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपनी सभी उड़ानें 30 जून तक रद्द कर दी हैं। दिवालिया प्रक्रिया की दौर से गुजर रही गो फर्स्ट ने इससे पहले अपनी उड़ानें 28 जून तक रद्द की थीं। गो फर्स्ट ने मंगलवार को जारी बयान में कहा […]
नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपनी सभी उड़ानें 30 जून तक रद्द कर दी हैं। दिवालिया प्रक्रिया की दौर से गुजर रही गो फर्स्ट ने इससे पहले अपनी उड़ानें 28 जून तक रद्द की थीं।
गो फर्स्ट ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 30 जून तक की शेडेयूल गो फर्स्ट की फ्लाइट्स रद्द की गई है। कंपनी ने फ्लाइट्स के रद्द होने से यात्रियों को सहायता देने के लिए नई वेबसाइट gofirstclaims.in/claims भी लॉन्च की है, जिस पर रिफंड संबंधी अपनी सभी जानकारी देनी होगी। इसके बाद एयरलाइंस रिफंड की प्रक्रिया शुरू करेगी।
गो फर्स्ट एयरलाइन के क्रेडिटर्स ने 425 करोड़ रुपये की अंतरिम फंडिंग को अपनी मंजूरी दी है। हालांकि, अभी इस योजना को संबंधित बैंकों के निदेशक मंडलों की मंजूरी मिलनी बाकी है। बैंकों के बोर्ड से इसकी मंजूरी मिलने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी लेनी पड़ेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां