पाकिस्तान में नाबालिग भाइयों के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में मदरसा शिक्षक को मौत की सजा, साथी को उम्रकैद
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मदरसा शिक्षक को दो नाबालिग भाइयों के यौन उत्पीड़न और उनकी हत्या करने पर मौत की सजा दी गई है, जबकि उसके साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। तनवीर अहमद और उसके साथी नौमान ने लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर ओकारा शहर में फरवरी 2021 […]
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मदरसा शिक्षक को दो नाबालिग भाइयों के यौन उत्पीड़न और उनकी हत्या करने पर मौत की सजा दी गई है, जबकि उसके साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
तनवीर अहमद और उसके साथी नौमान ने लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर ओकारा शहर में फरवरी 2021 में छह वर्षीय एक लड़के और उसके 10 वर्षीय भाई का यौन उत्पीड़न किया था।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयदा शहजादी नजफ ने मंगलवार को अहमद को उसके द्वारा किए गए अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई, जबकि नौमान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। न्यायाधीश शहजादी ने प्रत्येक पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया। अधिकारी ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा सबूत और गवाह पेश किए जाने के बाद अदालत ने दोनों संदिग्धों को दोषी ठहराया।
उन्होंने कहा कि दोषियों ने भी अपना अपराध कबूल कर लिया और कहा कि उन्होंने लड़कों का यौन उत्पीड़न करने के बाद उनका गला घोंट दिया। पाकिस्तान में मदरसा छात्रों पर उनके शिक्षकों द्वारा यौन उत्पीड़न की लगातार घटनाएं हो रही हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां