मणिपुर सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में लागू होगा ‘काम नहीं, वेतन नहीं’ नियम
इम्फाल। मणिपुर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों पर ‘काम नहीं वेतन नहीं’ नियम लागू करने का फैसला किया है। सरकार यह नियम उन कर्मचारियों के लिए लागू करेगी जो जातीय हिंसा के कारण उत्पन्न विभिन्न वजहों से अधिकृत छुट्टी के बिना दफ्तर नहीं जा रहे हैं। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने […]
इम्फाल। मणिपुर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों पर ‘काम नहीं वेतन नहीं’ नियम लागू करने का फैसला किया है। सरकार यह नियम उन कर्मचारियों के लिए लागू करेगी जो जातीय हिंसा के कारण उत्पन्न विभिन्न वजहों से अधिकृत छुट्टी के बिना दफ्तर नहीं जा रहे हैं।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने सभी प्रशासनिक सचिवों से उन कर्मचारियों की डिटेल देने को कहा है, जो मौजूदा स्थिति के कारण अपने आधिकारिक काम पर नहीं आ रहे हैं।”
ये भी पढ़ें सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादवमणिपुर सरकार में करीब एक लाख कर्मचारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पूरे मणिपुर में 65,000 से अधिक लोग अपने स्थानों को छोड़कर दूसरी जगहों पर शिफ्ट हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्होंने राहत शिविरों में शरण ली है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली के पमनावली में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटने से मचा तांडव, लाखों का सामान राखमणिपुर में जातीय हिंसा फैलने के बाद से 120 से अधिक लोगों की जान चली गई है। वहीं 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा हिंसा में बड़े पैमाने पर घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। मणिपुर में 3 मई को मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़क उठी थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां