केन्या में भीषण भूस्खलन: 21 की मौत, 30 से अधिक लापता, राहत और बचाव कार्य जारी

On

केन्या। केन्या में भूस्खलन की वजह से जानमाल की काफी क्षति हुई है। पश्चिमी केन्या के एल्गेयो मारकवेट काउंटी के कुछ हिस्सों में हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई और 30 से ज्यादा लोग लापता हैं। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय प्रशासन के कैबिनेट सचिव किपचुम्बा मुरकोमेन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 25 लोगों को बचा लिया गया है और नजदीकी अस्पतालों में उनका इलाज जारी है।

 

और पढ़ें नोएडा में सफाई और अनुरक्षण व्यवस्था पर सीईओ डॉ. लोकेश एम. नाराज, अधिकारियों को दी चेतावनी

और पढ़ें दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: पंजीकरण निरस्त वाहनों के एनओसी पर एक वर्ष की समय सीमा समाप्त, वाहन मालिकों को राहत

कैबिनेट सचिव मुरकोमेन ने बचाव स्थल पर पत्रकारों से कहा, "हमने इस त्रासदी में 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। 30 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।" उन्होंने कहा कि रविवार को फिर से बचाव अभियान शुरू होगा, जिसमें सेना, पुलिस और स्थानीय समुदायों की टीमें जमीनी स्तर पर काम में शामिल होंगी। भारी बारिश के कारण काउंटी के कई गांवों तक पहुंच मुश्किल हो गई है। इस आपदा के बाद लगातार भूस्खलन और पहुंच में परेशानी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कत आ रही है। मुरकोमेन ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक अतिरिक्त राहत सामग्री पहुंचाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही इमरजेंसी और राहत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम भी जारी है।

और पढ़ें कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व: मंडलायुक्त डॉ. रुपेश ने किया तीर्थ नगरी का निरीक्षण, दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

 

भूस्खलन के जोखिम वाले इलाकों से परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया। साथ ही आपातकालीन प्रतिक्रिया के तहत लापता व्यक्तियों की सूचना देने के लिए एक डेस्क स्थापित किया गया है। केन्या में बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन हो रहे हैं। इससे कई घरों में भारी तबाही मची और कई परिवार विस्थापित हो गए। जिन इलाकों में भूस्खलन का रिस्क ज्यादा है, अधिकारियों ने उन्हें सतर्क रहने और निकासी संबंधी सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। केन्या मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसकी वजह से अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इसका ज्यादा असर खासतौर से पहाड़ी और नदी क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिलेगा।



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शिवसेना हिंदुत्व की आवाज को मजबूती से बुलंद करेगी: बिट्टू सिखेड़ा

मुज़फ्फरनगर। ग्राम मांजरा (शादरुद्दीननगर) में शिवसेना की ओर से रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
शिवसेना हिंदुत्व की आवाज को मजबूती से बुलंद करेगी: बिट्टू सिखेड़ा

गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन,मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास से निकली यात्रा

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन,मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास से निकली यात्रा

सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्रान्तर्गत राकेश केमिकल्स के पास 38 वर्षीय एक युवक सुनील कुमार का शव पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर में तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी दीपक गोस्वामी गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में शनिवार को हुए एक प्रापर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी दीपक गोस्वामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्रान्तर्गत राकेश केमिकल्स के पास 38 वर्षीय एक युवक सुनील कुमार का शव पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर में तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

अमरोहा के चित्रकार जुहैब खान की अनोखी कला – भारत की जीत और महिला शक्ति को समर्पित कोयले से बना चित्र

   अमरोहा।  अमरोहा से एक अत्यंत खास और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले स्थानीयजुहैब...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अमरोहा के चित्रकार जुहैब खान की अनोखी कला – भारत की जीत और महिला शक्ति को समर्पित कोयले से बना चित्र

सुदृढ़ न्यायिक व्यवस्था से ही पूरे होंगे सुशासन के लक्ष्य- सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के चतुर्थ दीक्षांत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सुदृढ़ न्यायिक व्यवस्था से ही पूरे होंगे सुशासन के लक्ष्य- सीएम योगी