मुजफ्फरनगर: पत्रकारों के मान-सम्मान से समझौता नहीं, मीडिया सेंटर की कार्यकारिणी का कार्यकाल अब अक्टूबर 2026 तक
अध्यक्ष अनिल रॉयल बोले- "पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं"; मार्च में होगा भव्य आयोजन, समस्याओं के समाधान के लिए बनेगी विशेष समिति
मुजफ्फरनगर। नगर स्थित मीडिया सेंटर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए मीडिया सेंटर की कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष कर दिया गया है, वर्तमान कार्यकारिणी अक्टूबर 2026 तक कार्यभार संभालेगी। बैठक के दौरान पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और उनके कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रॉयल ने की तथा संचालन महासचिव अनुज मुदगल द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अनिल रॉयल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मीडिया सेंटर अपने किसी भी पत्रकार साथी के साथ हो रहे अन्याय या अत्याचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "हम पत्रकारों के लिए एक मजबूत, प्रभावी और एकजुट संगठन बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जल्द ही एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा, जो उनकी फील्ड में आने वाली चुनौतियों और विभागीय समस्याओं का निराकरण करेगी।"
महासचिव अनुज मुदगल ने संगठन की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशालाओं का नियमित आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण तैयार करना है, जहाँ पत्रकार बिना किसी दबाव के अपनी आवाज बुलंद कर सकें। बैठक में सदस्यों के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पत्रकार जगत की विभूतियों को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन की वित्तीय स्थिति और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बिनेश पंवार, दिलशाद गनी, डा. आर के सिंह, पवन अग्रवाल, वाशुदेव शर्मा, आरिफ शीशमहली, विनीत शर्मा, शाहनवाज अंसारी, जितेंद्र राठी, अनुज सैनी, कुलदीप त्यागी, राधेश्याम वर्मा, तनवीर मलिक, शमशेर खान, ब्रहमसिंह, नासिर खान, नसीम सैफी, राधे सिंह, अहसान राव, आशीष सैनी, आशुतोष मिश्रा, अमित कुमार सहित भारी संख्या में पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन अध्यक्ष अनिल रॉयल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां