लोकसभा स्पीकर के रूप में ओम बिरला के 4 साल पूरे, कहा- कर्मचारियों को भी सुधार प्रक्रिया में निभानी चाहिए सक्रिय भागीदारी

On

नई दिल्ली। ओम बिरला ने बतौर लोक सभा अध्यक्ष सोमवार को अपने कार्यकाल के चार साल पूरे कर लिए। सोमवार को लोक सभा अध्यक्ष ने संसद भवन परिसर में लोक सभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित चिंतन शिविर के समीक्षा सत्र की अध्यक्षता करते हुए इस बात पर जोर दिया कि लोक […]

नई दिल्ली। ओम बिरला ने बतौर लोक सभा अध्यक्ष सोमवार को अपने कार्यकाल के चार साल पूरे कर लिए। सोमवार को लोक सभा अध्यक्ष ने संसद भवन परिसर में लोक सभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित चिंतन शिविर के समीक्षा सत्र की अध्यक्षता करते हुए इस बात पर जोर दिया कि लोक सभा सचिवालय में कार्य संस्कृति ऐसी होनी चाहिए कि वह देश भर के कार्यालयों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करे। बिरला ने सचिवालय के कर्मचारियों से परिवर्तन और सुधार की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार के रूप में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें खुद को बेहतर बनाने के अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर वर्तमान, 17वीं लोकसभा के चार साल पूरे होने पर हासिल की गई कई उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। आपको बता दें कि, सार्थक और उद्देश्यपूर्ण चर्चा और विचार-विमर्श को सुविधाजनक बनाने के लिए एवं लोक सभा सचिवालय के अधिकारियों की आकांक्षाओं से जुड़े प्रशासनिक मुद्दों पर चिंतन करने के लिए इस तरह के चिंतन शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी वर्ष अप्रैल और मई में भी चिंतन शिविर के दो चरणों का आयोजन किया गया था।

पिछले चार सालों के दौरान लोक सभा में ऐतिहासिक कामकाज का जिक्र करते हुए यह दावा किया गया कि 17वीं लोकसभा कई उपलब्धियों की साक्षी रही है। यहां तक कि कोविड-19 भी 17वीं लोक सभा के सदस्यों के उत्साह को डिगा नहीं सका। कई मौकों पर महामारी और संसद के सत्रों में कटौती से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, 17 वीं लोकसभा के पहले ग्यारह सत्रों में 230 बैठकें हुईं, जो 16 वीं लोकसभा की तुलना में अधिक हैं।

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों पर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को किया रवाना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों पर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को किया रवाना

17वीं लोकसभा के पहले ग्यारह सत्रों के दौरान, कुल 169 सरकारी विधेयक पारित किए गए हैं, जो 15वीं और 16वीं लोकसभा के पहले ग्यारह सत्रों की तुलना में काफी अधिक है, जिनमें क्रमश: 140 और 134 सरकारी विधेयक पारित किए गए थे।

मुजफ्फरनगर में दुल्हैंडी पर खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दुल्हैंडी पर खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

17वीं लोकसभा के पहले ग्यारह सत्रों के दौरान कुल 2,405 बार सदस्यों ने सरकारी विधेयकों पर चर्चा में भाग लिया, जिसमें 367 बार महिला सदस्यों की भागीदारी भी शामिल है। 17वीं लोकसभा विधायी कार्यों में सुधार, नीति-निर्माण और कार्यक्रम कार्यान्वयन में महिला सदस्यों की भूमिका सुनिश्चित करने में भी अग्रणी रही है। पिछले चार वर्षों में, 367 महिला सदस्यों ने विधेयकों पर चर्चा में भाग लिया।

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र ये भी पढ़ें  योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

17वीं लोक सभा के ग्यारहवें सत्र तक उत्पादकता यानी सदन में कामकाज की दर 93.09 प्रतिशत रही, जो 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा की इसी अवधि की तुलना में अधिक है। लोक सभा सचिवालय ने 17वीं लोक सभा के दौरान अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर नियम 377 के तहत उठाए गए मामलों पर मंत्रालयों के उत्तरों की निगरानी शुरू कर दी है। शीघ्र उत्तर सुनिश्चित करने के लिए, मामलों को लगातार मंत्रालयों के साथ रखा गया था। परिणामस्वरूप, 17वीं लोकसभा के पहले से 11वें सत्र के दौरान नियम 377 के तहत मामलों के उत्तरों का प्रतिशत बढ़कर 89.92 प्रतिशत हो गया, जबकि इसी अवधि के दौरान 15वीं और 16वीं लोकसभा में यह क्रमश: 56.76 प्रतिशत और 43.87 प्रतिशत था।

संसद के बेहतर और अधिक प्रभावी कामकाज के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए भी सदस्यों को लगातार प्रोत्साहित किया गया, जिसके कारण पिछले चार वर्षों के दौरान लोक सभा सचिवालय में प्रौद्योगिकी के उपयोग में काफी वृद्धि हुई है। सदस्य अब अधिकतम संभव सीमा तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नोटिस जमा कर रहे हैं और परिणामस्वरूप 17 वीं लोक सभा के 11वां सत्र तक प्राप्त ई-नोटिस का प्रतिशत 16वीं लोकसभा के 44.22 प्रतिशत से बढ़कर 95.94 प्रतिशत हो गया है।

खर्च पर प्रभावी निगरानी और मितव्ययिता के परिणामस्वरूप 17वीं लोक सभा के पिछले चार सालों के 2019 से 2023 के दौरान लोक सभा ने 801.46 करोड़ रुपये की बचत की जो 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा से काफी अधिक है।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एसडी पब्लिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

बुढ़ाना। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बिराल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं