मुज़फ्फरनगर में महाराणा प्रताप का बोर्ड लगाने को लेकर पंचायत टली, पुलिस बल तैनात, हिरासत में पांच युवक
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में मंगलवार को महाराणा प्रताप का चित्र लगा बोर्ड लगाने को लेकर पंचायत का ऐलान किया गया। पंचायत में मुख्य अतिथि ठाकुर शेखर चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना (युवा मोर्चा) को राजस्थान से आना था। पुलिस प्रशासन ने गांव में डेरा डाल दिया और फोन पर ठाकुर शेखर चौहान […]
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में मंगलवार को महाराणा प्रताप का चित्र लगा बोर्ड लगाने को लेकर पंचायत का ऐलान किया गया। पंचायत में मुख्य अतिथि ठाकुर शेखर चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना (युवा मोर्चा) को राजस्थान से आना था।
पुलिस प्रशासन ने गांव में डेरा डाल दिया और फोन पर ठाकुर शेखर चौहान से वार्ता की। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही बोर्ड स्थापित करने की बात कही। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंचायत स्थगित करने और गांव में न आने की सूचना दी।वहीं पुलिस प्रशासन ने मंगलवार सुबह से ही गांव की नाकाबंदी कर दी। गांव में आने वाले प्रत्येक रास्ते पर पुलिस तैनात की। बाहरी व्यक्ति को गांव में नहीं घुसने दिया गया। गांव और आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों युवक इकट्ठा होकर रजवाह पटरी पर पहुंचे।
सूचना पर पुलिस युवकों के पास गयी और उनसे वार्ता की। जिसमें कुछ लोगों द्वारा बोर्ड को उठाकर लाने की बात कही गई। पुलिस प्रशासन ने कहा कि बिना परमिशन के बोर्ड नहीं लगेगा। युवकों ने विरोध किया, जिस पर पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया तथा पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मौके पर क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम, क्षेत्राधिकारी फुगाना देवव्रत वाजपेई, एसडीएम खतौली सुबोध कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। एक कंपनी पीएसी बल मौके पर मौजूद रहा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां