रुस में लोगों को खूब भा रहा यूपी का आम, उद्यान मंत्री ने आम के गुणों से कराया परिचित

On

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मॉस्को में उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारतीय दूतावास द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय “आमरस-2023” महोत्सव में प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने रूस के लोगों को प्रदेश के आमों की विशिष्ट प्रजातियों के बारे […]

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मॉस्को में उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारतीय दूतावास द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय “आमरस-2023” महोत्सव में प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने रूस के लोगों को प्रदेश के आमों की विशिष्ट प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी व इसके गुणों से भी परिचित कराया। उन्होंने बताया कि रूस में उत्तर प्रदेश के आमों का बोलबाला रहा और वहां के लोगों के द्वारा आम को बहुत पसंद किया जा रहा है।

उद्यान मंत्री सात जुलाई से शुरू महोत्सव में आये रूस के व्यापारियों को उत्तर प्रदेश में बागवानी एवं अन्य क्षेत्रों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उन्हें हर तरह से सहयोग प्रदान करेगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में निवेश करने के फायदे बताए एवं उत्तर प्रदेश के इन्वेस्ट यूपी प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की निवेशक हितकारी नीतियों को व्यापारियों के समक्ष रखा।

'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत  ये भी पढ़ें  'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

मॉस्को में आयोजित आमरस 2023 महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से विभिन्न प्रजातियों के आम जैसे दशहरी, लगड़ा, चौसा, गौरजीत, आम्रपाली, रामकेला सहित अन्य रंगीन प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया है। इस महोत्सव में आठ जुलाई तक लगभग 2000 लोग सम्मिलित हुए और उन सभी का उत्साह उत्तर प्रदेश के फलों के राजा “आम” के प्रति चरम पर रहा। सभी ने पूरे उत्साह व उमंग से प्रदेश के आमों के स्वाद को चखा व इसकी तारीफ की। यह महोत्सव नौ जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर रूस के “ढाबा” रेस्टोरेंट ने मैंगो खीर, मैंगो लस्सी, आम की कट-पीस, फिरनी सहित कई अन्य मिठाइयां एवं आम से निर्मित अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थ तैयार किए।

संजय सिंह गंगवार का पारा हाई! इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के निर्देश ये भी पढ़ें  संजय सिंह गंगवार का पारा हाई! इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के निर्देश

मास्को में उत्तर प्रदेश के आमों के प्रति उत्साह को देखते हुए उद्यान मंत्री ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पाद अपनी गुणवत्ता के कारण पूरे विश्व में मशहूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्साह उत्तर प्रदेश के बागवानों की आय बढ़ाने तथा प्रदेश के फलों को ग्लोबल ब्रांड के रूप में विकसित करने का एक बड़ा अवसर है। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के कुछ चुनिंदा निर्यातकों ने भी भागीदारी की और उन्होंने आमों के प्रति मास्कोवासियों के उत्साह को बागवानी के लिए शुभ संकेत बताया। इस अवसर पर प्रदेश के उद्यान निदेशक डा0 आर0के0 तोमर, उपनिदेशक उद्यान राजीव वर्मा सहित निर्यातक मौजूद हैं।

मुजफ्फरनगर में दुल्हैंडी पर खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दुल्हैंडी पर खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एसडी पब्लिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

बुढ़ाना। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बिराल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं