श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट

On

पुट्टपर्थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी किया। कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और जी किशन रेड्डी भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "श्री सत्य साई बाबा का यह जन्मशताब्दी वर्ष हमारी पीढ़ी के लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है। आज भले ही वे हमारे बीच दैहिक स्वरूप में नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षा, उनका प्रेम और उनकी सेवा भावना आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं।''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "श्री सत्य साईं बाबा का जीवन "वसुधैव कुटुम्बकम" का जीवन स्वरूप था इसलिए उनका ये जन्म शताब्दी वर्ष हमारे लिए सार्वभौमिक प्रेम, शांति और सेवा का महापर्व बन गया है। हमारी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है कि इस अवसर पर 100 रुपए का स्मारक सिक्का और एक विशेष डाक टिकट जारी किया गया है। इस सिक्के और डाक टिकट में उनके सेवा कार्यों का प्रतिबिंब है। इस अवसर पर मैं सभी भक्तों और नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।" उन्होंने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा का संदेश केवल पुस्तकों, प्रवचनों और आश्रमों की सीमाओं में नहीं रहा है

और पढ़ें 21 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में होगा जाट गुर्जर महासम्मेलन, पश्चिमी यूपी में राजनीति की नई दिशा की पहल

। उनकी शिक्षा का प्रभाव लोगों के बीच दिखता है। आज भारत के शहरों से लेकर छोटे गांवों तक, स्कूलों से लेकर आदिवासी बस्तियों तक, संस्कृति, शिक्षा और चिकित्सा सेवा का एक अद्भुत प्रवाह दिखाई देता है। बाबा के करोड़ों अनुयायी बिना किसी स्वार्थ के इस काम में लगे हैं। मानवसेवा ही माधव सेवा है, ये बाबा के अनुयायियों का सबसे बड़ा आदर्श है। पीएम मोदी ने कहा कि जब गरीब परिवार पहली बार श्री सत्य साईं अस्पतालों में आता है वो देखकर दंग रह जाता हैं कि अस्पताल में बिलिंग का कोई काउंटर ही नहीं है। यहां भले ही इलाज मुफ़्त है, लेकिन मरीजों और उनके परिवारों को कोई असुविधा नहीं होती। आज यहां 20 हजार से ज्यादा बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गए हैं। इससे उन बेटियों की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हुआ है।

और पढ़ें वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन के लिए 3 महीने का ग्रेस पीरियड; रिजिजू बोले-जरूरत पड़ने पर ट्रिब्युनल जाएं

पीएम मोदी ने बताया कि भारत सरकार ने 10 साल पहले बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी। ये देश की उन योजनाओं में से एक है, जिसमें 8.2 प्रतिशत का सबसे ज्यादा ब्याज हमारी बेटियों को मिलता है। अब तक देश की 4 करोड़ से ज्यादा बेटियों के खाते सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले जा चुके हैं। अब तक इन बैंक खातों में सवा 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जमा कराई जा चुकी है। ये प्रयास बहुत अच्छा है कि यहां श्री सत्य साई परिवार ने 20 हजार सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने का नेक काम किया है। 

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 6 दिसंबर 2025, शनिवार

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

  नई दिल्ली। बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन अधिकांश...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

  मुंबई। रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत लिया है। हर फिल्म...
मनोरंजन 
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

  नई दिल्ली। दाग-धब्बे, झाइयों और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए हम न जाने कितने महंगे आयुर्वेदाचार्य...
हेल्थ 
लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

उत्तर प्रदेश

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

देवबंद (तल्हेडी बुजुर्ग)।  देवबंद-गागलहेडी मार्ग एस एच-59 पर साखन खुर्द के निकट अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से   मिली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग

मेरठ। दलितों की हजारों बीघा भूमि पर दबंगों का अवैध कब्ज़ा होने और गंगा नदी में केमिकल प्रदूषण से मुक्ति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग