पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक को बताया सार्थक, करीब 4 घंटे तक चली मीटिंग, इन सभी मुद्दों पर हुई चर्चा

On

नयी दिल्ली- लोकसभा चुनावों के पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की अटकलों के बीच आज शाम यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ नीतिगत मुद्दों पर लंबी चर्चा की। श्री मोदी ने परंपरा से हट कर राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में नवनिर्मित सम्मेलन स्थल पर इस बैठक का आयोजन किया […]

नयी दिल्ली- लोकसभा चुनावों के पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की अटकलों के बीच आज शाम यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ नीतिगत मुद्दों पर लंबी चर्चा की।

श्री मोदी ने परंपरा से हट कर राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में नवनिर्मित सम्मेलन स्थल पर इस बैठक का आयोजन किया था। श्री मोदी ने रात करीब साढ़े नौ बजे तक चली इस बैठक के बाद ट्वीट करके कहा, “मंत्रिपरिषद के साथ एक सार्थक बैठक, जहां हमने विभिन्न नीति संबंधी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।” प्रधानमंत्री ने बैठक की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

सीवान में डॉक्टर दम्पति पर हमला,पथराव के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस ये भी पढ़ें  सीवान में डॉक्टर दम्पति पर हमला,पथराव के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस

सूत्रों के मुताबिक चार घंटे तक चली इस बैठक में 2024 के आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस वर्ष केंद्रीय मंत्रिपरिषद की यह दूसरी बैठक है। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक आम बजट पेश होने से पहले जनवरी में की थी।

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ये भी पढ़ें  रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ऐसी अटकलें हैं कि श्री मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के पहले आखिरी बार अपनी मंत्रिपरिषद का नये सिरे से पुनर्गठन करना चाहते हैं। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में विपक्ष की कड़ी चुनौती को देखते हुए माना जा रहा है कि कई प्रमुख मंत्रियों को भारतीय जनता पार्टी के संगठन में भेजा जा सकता है तथा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं बिहार से कुछ नये चेहरों को मंत्रिपरिषद में जगह दी जा सकती है।

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी ये भी पढ़ें  अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

इस सिलसिले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कई दौर की बैठकें की है। इन बैठकों में मुख्य रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष शामिल रहे हैं। इन तीनों नेताओं ने गत 28 जून को प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी विचार मंथन किया था। इन बैठकों के बाद मंत्रिपरिषद में पुनर्गठन की अटकलों को बल मिला।

भाजपा में भी श्री नड्डा को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नयी कार्यकारिणी बनाना लंबित है। इसलिए संगठन में भी व्यापक परिवर्तन की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार कई ऐसे मुखर मंत्रियों को संगठन में शामिल किया जाएगा जिन्होंने अलग अलग चुनावों में अपनी राजनीतिक दक्षता का परिचय दिया है।

माना जाता है कि सरकार एवं संगठन में परिवर्तन एक साथ होगा और इस के लिए सभी मंत्रियों से पहले इस्तीफा लिया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार अपनी मंत्रिपरिषद में फेरबदल और विस्तार वर्ष 2021 में किया था, जिसमें श्री मोदी ने 36 नए चेहरों को मंत्री बनाया था, जबकि 12 तत्कालीन मंत्रियों की पद से छुट्टी कर दी थी। जिन मंत्रियों की छुट्टी की गई थी, उनमें डी वी सदानंद गौड़ा, रविशंकर प्रसाद, रमेश पोखरियाल निशंक, प्रकाश जावड़ेकर, संतोष गंगवार, बाबुल सुप्रियो, हर्षवर्धन प्रमुख थे। इस मंत्रिपरिषद विस्तार में श्री मोदी ने अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और भूपेंद्र यादव जैसे नेताओं को शामिल किया था, जबकि अनुराग ठाकुर, किरेन रिजीजू और मनसुख मांडविया को पदोन्नत किया था।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर में दहेज की खातिर एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

सूरत। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक ड्रग्स एटोमिडेट को हर्बल और फार्मास्युटिकल उत्पादों के नाम पर दक्षिण-पूर्व...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मारपीट से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम के राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को उस समय तनाव फैल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मारपीट से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

सहारनपुर। मण्डी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मण्डी समिति परिसर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने जयदुर्गा राईस ट्रेडर्स की दुकान में सेंध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं