मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा में लागू हुआ रूट डायवर्जन, भारी वाहनों की एंट्री हुई बैन

On

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर में 25, शामली में 11 और सहारनपुर में 40  स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। मुजफ्फरनगर में 202 और शामली में 26 शिविर लगेंगे, जिनकी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। सरकारी सूत्रों का दावा है कि हरिद्वार और गोमुख से करीब चार […]

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर में 25, शामली में 11 और सहारनपुर में 40  स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। मुजफ्फरनगर में 202 और शामली में 26 शिविर लगेंगे, जिनकी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है।

सरकारी सूत्रों का दावा है कि हरिद्वार और गोमुख से करीब चार से पांच करोड़ कांवडिय़े जल उठाएंगे। इस बार यात्रा में पुलिस कांवडिय़ों की आईडी देखकर हरिद्वार में एंट्री देगी। डीजे पर बजने वाले सॉन्ग को भी पुलिस तय करेगी। ड्रोन से पूरी कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी । उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के अफसरों द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर सतर्कता बरती जाएगी। परिवहन निगम ने दिल्ली, अंबाला, जगाधरी, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, खतौली आदि स्थानों से कांवडिय़ों को हरिद्वार व ऋषिकेश ले जाने के लिए 455 अतिरिक्त बसें शुरू कर दी हैं। इनमें सहारनपुर डिपो की 161, मुजफ्फरनगर की 137, छुटमलपुर की 74 और खतौली डिपो की 83 बसें शामिल हैं। सभी बसें ऑन रोड रहेंगी। यहीं नहीं कांवडिय़ों के लिए 24 घंटे रोडवेज बसों का संचालन होगा।

उत्तम नगर हत्या मामले में आरोपी के खिलाफ एमसीडी की तरफ से बुलडोजर कार्रवाई, एक नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  उत्तम नगर हत्या मामले में आरोपी के खिलाफ एमसीडी की तरफ से बुलडोजर कार्रवाई, एक नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार

चार जुलाई से 17 जुलाई तक दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी अस्थायी बस अड्डा संचालित किया जाएगा। यहीं से देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा की बसें चुनहेटी होते हुए बाईपास से जाएंगी। रेलवे ने दिल्ली से शामली और सहारनपुर आने वाली दो ट्रेनों का विस्तार किया है। ट्रेन नंबर ०4465-66 दिल्ली-हरिद्वार स्पेशल दिल्ली से रात आठ बजे चलेगी, जो शामली, थानाभवन, रामपुर मनिहारान, टपरी, रुड़की,  ज्वालापुर   होते हुए हरिद्वार में रात के 1.55 बजे पहुंचेगी। इसका संचालन 21 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन शामली तक चलती थी। ट्रेन नंबर ०44०3-०4 दिल्ली-सहारनपुर मैमू दिल्ली से शाम 4.25 बजे रवाना होगी। जो सहारनपुर में रात 8.5० बजे आएगी और यहां से रुड़की, ज्वालापुर   होते हुए हरिद्वार रात 1०.5० बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन भी 21 जुलाई तक हरिद्वार जाएगी। ट्रेन नंबर ०4374-73 देहरादून-सहारनपुर स्पेशल में दो कोच बढ़ाए गए हैं। इनमें एक ट्रेन वाया टपरी होकर गुजरेगी, जबकि दूसरी ट्रेन सहारनपुर होकर जाएगी। इन ट्रेनों में सामान्य टिकट से ही यात्रा हरिद्वार तक कर सकेंगे।

भारत की नारी शक्ति का साहस, धैर्य और संघर्ष देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभा रहा हैः रक्षामंत्री ये भी पढ़ें  भारत की नारी शक्ति का साहस, धैर्य और संघर्ष देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभा रहा हैः रक्षामंत्री

कांवड़ यात्रा के लिए पूरे वेस्ट यूपी को 5 जोन में बांटा गया है। मेरठ मंडल में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत पहला जोन रहेगा। गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर दूसरा जोन है। सहारनपुर मंडल तीसरा जोन रहेगा। बरेली चौथा जोन और आगरा 5वां जोन होगा। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर को 1० जोन, 2० सेक्टर, 52 सब सेक्टर में बांटा गया है। इनमें उत्तराखंड बॉर्डर की काली नदी चौकी से गागलहेड़ी तिराहे तक जोन एक बनेगा। इसका मुख्यालय मक्का बांस रहेगा।

जाइडस की वाइस चेयरपर्सन मेहा पटेल ने महिलाओं से की अपील, 'दो हाथ, तीन मिनट और एक आसान परीक्षा' ये भी पढ़ें  जाइडस की वाइस चेयरपर्सन मेहा पटेल ने महिलाओं से की अपील, 'दो हाथ, तीन मिनट और एक आसान परीक्षा'

गागलहेड़ी तिराहे से राकेश केमिकल तक जोन दो, देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल से घंटाघर तक जोन तीन, घंटाघर से नकुड़ तिराहे तक जोन चार, नकुड़ तिराहे से हरियाणा बार्डर पर यमुना नदी के पुल तक जोन पांच रहेगा। गागलहेड़ी तिराहे से रुड़की बॉर्डर की पुलिस चौकी तक जोन छह, मंगलौर रोड देवबंद से बडग़ांव, नानौता, गंगोह तक जोन सात रहेगा। बडग़ांव से संजय चौक होते हुए गंगोह तक जोन आठ रहेगा। उत्तराखंड की मंगलौर चौकी से देवबंद चौकी घलौली बॉर्डर जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा तक जोन नौ और गागलहेड़ी से शाहजहांपुर तक पर हाईवे जोन 1० रहेगा। इंटेलिजेंस विभाग भी हरियाणा बॉर्डर से उत्तराखंड बॉर्डर तक तैनात रहेगा। जो संदिग्ध लोगों नजर रखेगा।

भोलों की वेशभूषा में भी इंटेलिजेंस विभाग के लोग कांवडिय़ों के साथ रहेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्यूटी में पुलिसकर्मी बढ़ाए जा सकते हैं। मुजफ्फरनगर में तीन एएसपी, 8 एसपी, 25 इंस्पेक्टर, 14० संब इंस्पेक्टर, 22०० हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगाई गई। शामली में एक एएसपी, तीन एसपी, 8 इंस्पेक्टर, 6० सब इंस्पेक्टर और 8०० हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगाई गई। मुजफ्फरनगर में 2०2 और शामली में 26 शिविर लगाए जाएंगे। वहीं मंडल में 95 मंदिर और शिवालयों पर सावन मास में जलाभिषेक होगा। मुजफ्फरनगर में 45 और शामली में 4० मुख्य मंदिर और शिवालय है। वहीं 76 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए है, जिन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

सहारनपुर में 4०, मुजफ्फरनगर में 25 और शामली में 11 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए है। मुजफ्फरनगर में 974 और शामली में 115 सीसीटीवी कैमरे कांवडिय़ों और संदिग्ध व्यक्तियों के मूवमेंट पर नजर रखेंगे। वहीं प्रत्येक जिले में एक-एक ड्रोन कैमरा पूरी कांवड़ यात्रा पर अपनी निगाहे जमाए रखेगा, जिसका कंट्रोल रूम प्रत्येक जिले में रहेगा। तीनों जिलों में एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक ने 14 जिलों मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, रामपुर एवं बिजनौर के सभी अधिकारियों कांवड़ यात्रा से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।

ढीले तारों को कसने, विद्युत पोलों को प्लास्टिक शीट से कवर करने, जर्जर तार और खम्भों की मरम्मत करने के निर्देश दिए है। बिजली विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1912 एवं टोल-फ्री नंबर 18००-18०-3००2 शिकायत करने के लिए जारी किया है। मेरठ क्षेत्र में मोबाइल नंबर 919333०312, गाजियाबाद क्षेत्र 919332०115, बुलंदशहर क्षेत्र 91933०2137, सहारनपुर क्षेत्र 919333०422, मुरादाबाद क्षेत्र 91933००1०9, नोएडा क्षेत्र ०12०-251०738 जारी किए है, इस बार यात्रा में 12 फीट से ऊंची कांवड़ को लाने और ले जाने पर बैन रहेगा। यही नहीं, कांवडिय़े अपने साथ भाले, त्रिशूल या किसी प्रकार का हथियार लेकर नहीं चलेंगे। बॉर्डर पर ही कांवडिय़ों की चेकिंग होगी। आईडी कार्ड भी चेक किया जाएगा। इसके बाद कांवड़ रूट पर प्रवेश मिलेगा। इस बार प्लास्टिक फ्री इंडिया की तरह यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक फ्री रखा जाएगा। डीएम ने कहा, सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल पूरी तरह बैन रहेगा।

मिट्टी, लकड़ी, पत्ते के बर्तनों को शिविरों में यूज किया जाएगा। कैंप में हाइजीन और फूड क्वालिटी को भी मेंटेन रखा जाएगा। एंटी लार्वा स्प्रे, सैनिटाइजेशन तथा सड़कों पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी। कांवड़ मार्ग पर पेयजल की उचित व्यवस्था की जाएगी। सभी भारी एवं मध्यम वाहनों को रात 12 बजे से तीन बजे तक शहर में बाइपास से चुन्हेटी कट से प्रवेश करते हुए हसनपुर चौक, दीवानी तिराहा, विश्वकर्मा चौक, लिंक रोड होते हुए जाएंगे। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर को जाने वाले वाहन अंबेड़कर चौक, लिंक रोड होते हुए भारत माता चौक से जाएंगे। सभी हल्के वाहनों को चार जुलाई से 11 जुलाई तक कांवड़ मार्ग के एक तरफ से चलाया जाएगा, जिसमें बाइक, स्कूटी, आटो, ई-रिक्शा आदि शामिल है।

-आवश्यक वस्तु वाहन, एंबुलेंस, बिजली विभाग के वाहन, पानी के वाहन, दूध के वाहन, सब्जी के वाहन आदि पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इन वाहनों को कांवड़ मार्ग के एक साइड से निकाला जाएगा। मंडी समिति में जाने वाले वाहनों पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन उन्हें सरसावा बाइपास, बैंगनी फाटक, चिलकाना होते हुए निकाला जाएगा। सभी भारी एवं मध्यम वाहनों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। खाद्य पदार्थ ले जाने वाले वाहनों को बैंगनी फाटक से चिलकाना होते हुए निकाला जाएगा। यदि खाद्य वाहन रात 12 बजे से लेकर तीन बजे तक शहर में प्रवेश करेंगे तो उन्हें चुन्हेटी कट से दीवानी तिराहे से अंबेड़कर चौक से निकाला जाएगा।

सभी प्रकार के हल्के वाहन कांवड़ रूट छोड़कर चलाए जाएंगे। वहीं, कांवडिय़ों की संख्या को देखते हुए ही हल्के वाहनों को कांवड़ मार्ग को क्रॉस कराया जाएगा। -आवश्यक आपूर्ति वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। हालांकि काली नदी से लेकर सरसावा बाइपास तक को छोड़कर। इन पर आवश्यक आपूर्ति वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन 17 जुलाई तक कांवड़ मार्ग के दूसरी साइड चलेंगे। काली नदी से सरसावा बाइपास कांवड़ मार्ग है। यहां पर डाक कांवड़ सबसे अधिक गुजरती है। इसलिए यहां पर सभी वाहनों को प्रतिबंध कर दिया जाएगा।

आटो, ई-रिक्शा, बाइक को भी बंद कर दिया जाएगा। इनके जाने के लिए घंटाघर चौक, आंबेड़कर चौक, दर्पण तिराहे वाले रास्ते खोले गए हैं। रोडवेज बस स्टैंड को कांवड़ यात्रा तक कांशीराम कालोनी में शिफ्ट कर दिया गया है। देहरादून, हरिद्वार, मेरठ हरियाणा आदि स्थानों पर जाने वाले बसें कांशीराम कालोनी से ही मिलेंगी।

सहारनपुर से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहनों को नानौता, जलालाबाद, तीतरो, गंगोह से करनाल से सरसावा, यमुनानगर, पानीपत से निकाला जाएगा। इसी मार्ग से वापसी होगी। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की तरफ जाने वाहनों को कोलकी कट से नागल रोहाना से निकाला जाएगा। भारी वाहन इस मार्ग पर बंद रहेंगे। सहारनपुर से यमुनानगर अंबाला को जाने वाले वाहनों को देहरादून अंबाला हाइवे से सरसावा चौकी शाहजहांपुर से निकाला जाएगा।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

  नई दिल्ली। कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सुप्रीम...
Breaking News  राष्ट्रीय 
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

  नई दिल्ली। प्रकृति ने मानव स्वास्थ्य के लिए अनेक औषधीय पौधे दिए हैं। इनमें मकोय एक अत्यंत महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी हालांकि,...
हेल्थ 
आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

  नई दिल्ली। आयुर्वेद में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे तन और इसलिए...
लाइफस्टाइल 
आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

   मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित एनएएमएस (NAMS) हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

शामली में अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव ने जनता को बताएं स्मार्ट मीटर के फायदे, भ्रांतियों को किया दूर

शामली। अग्रवाल मित्र मंडल (रजि.) के सचिव अनुज बंसल ने स्थानीय जनता को स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में...
शामली 
शामली में अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव ने जनता को बताएं स्मार्ट मीटर के फायदे, भ्रांतियों को किया दूर

उत्तर प्रदेश

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

   मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित एनएएमएस (NAMS) हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

मुरादाबाद। जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने पांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना