सलमान खान ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, साझा की एक फैमिली फोटो
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान हमेशा चर्चा में रहते हैं। सलमान खान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और हमेशा अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात ये […]
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान हमेशा चर्चा में रहते हैं। सलमान खान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और हमेशा अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते नजर आते हैं।
कुछ दिनों पहले सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि सलमान खान इस फिल्म का जमकर प्रमोशन करते नजर आए। इस फिल्म से शहनाज गिल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सलमान खान को फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” से कमाई की काफी उम्मीदें थीं। हालांकि सलमान खान की ये फिल्म धमाल मचाने में नाकामयाब रही। न सिर्फ शहनाज गिल बल्कि पलक तिवारी ने भी सलमान खान की इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म की खूब चर्चा भी हुई थी। हालांकि, वास्तविक रिलीज के बाद प्रशंसकों ने फिल्म से मुंह मोड़ लिया। फिलहाल सलमान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
ये भी पढ़ें शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटागुरुवार को सलमान खान ने एक फैमिली फोटो शेयर कर सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। सलमान खान द्वारा शेयर की गई फोटो में उनकी मां, पिता, भाई और बहन नजर आ रहे हैं। सलमान खान के माता-पिता, सोहेल और बहन आराम से बैठे नजर आ रहे हैं। सलमान खान अरबाज और अर्पिता पीछे खड़े हैं। इस खास फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ईद-उल-अजहा मुबारक।
अब सलमान खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा है। सलमान खान की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है और सलमान खान को ईद की बधाई दी हैं।
इसी बीच सलमान खान के फैंस पिछले कुछ दिनों से उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये जोड़ी क्या धमाल मचाती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां