पाकिस्तानी शख्स से निकाह करने वाली सरबजीत को लाहौर पुलिस कर रही परेशान, संबंध तोड़ने का बना रही दबाव

On

लाहौर/नई दिल्ली। पाकिस्तानी शख्स से निकाह करने वाली सरबजीत उर्फ नूर हुसैन को लाहौर पुलिस तंग कर रही है। परेशान इतना किया है कि अब उसे लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) की शरण लेनी पड़ी है।

पति-पत्नी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि पुलिस उन पर शादी तोड़ने का दबाव बना रही है। सरबजीत पहले सिख थी और 4 नवंबर को 1,922 तीर्थयात्रियों संग वाया अटारी बॉर्डर पाकिस्तान पहुंची थी। पाकिस्तान के अलग-अलग गुरुद्वारों में 10 दिन बिताने के बाद 1,922 तीर्थयात्रियों का यह समूह 13 नवंबर की शाम भारत लौट आया था, लेकिन वह लापता थी। बाद में उसके निकाहनामे और पासपोर्ट की प्रति सामने आई। इससे पता चला कि उसने इस्लाम कबूल कर नई आबादी शेखूपुरा निवासी नासिर हुसैन से निकाह कर लिया है।

और पढ़ें मेरठ में विवाहिता की मौत का मामला, पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को किया गिरफ्तार

अब पति नासिर का आरोप है कि लाहौर पुलिस उस पर शादी तोड़ने का दबाव डाल रही है। दोनों ने इसे लेकर एक याचिका दायर की, जिसमें शिकायत की गई कि पुलिस ने "शेखपुरा जिले के फारूकाबाद स्थित उनके घर पर अवैध रूप से छापा मारा और शादी तोड़ने का दबाव डाला।" स्थानीय मीडिया आउटलेट 'डॉन', 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' और 'समा टीवी' के अनुसार, न्यायमूर्ति फारूक हैदर ने याचिका पर सुनवाई की और पुलिस को याचिकाकर्ताओं को परेशान करना बंद करने का आदेश दिया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 12 नवंबर को संविधान के अनुच्छेद 199 (उच्च न्यायालय का अधिकार क्षेत्र) के तहत दायर की गई थी।

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 6 दिसंबर 2025, शनिवार

इसमें महिला और उसके पति को याचिकाकर्ता बनाया गया और पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), शेखपुरा के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी, शेखपुरा और ननकाना साहिब के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ), वहां के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ), और फारूकाबाद के एक अन्य निवासी को प्रतिवादी बनाया गया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि महिला के पूर्व धर्म के आधार पर किसी ने एसएचओ से याचिकाकर्ताओं के घर पर 8 और 11 नवंबर को दो बार अवैध छापेमारी करने का अनुरोध किया था। इसमें कहा गया है कि एसएचओ का बर्ताव बहुत अनुचित था और उसने शादी तोड़ने का दबाव बनाया।

और पढ़ें घूंघट में गिटार बजाती “वायरल बहू”: मोदीनगर की तान्या सिंह ने संगीत रस्म में किया परफॉर्म, देशभर में वीडियो ने मचाई सनसनी

इसमें यह भी कहा गया कि पति पाकिस्तान का नागरिक है, जबकि उसकी पत्नी ने भी अपने वीजा की अवधि बढ़ाने और पाकिस्तानी नागरिकता प्राप्त करने के लिए दूतावास से संपर्क किया था। याचिका में कहा गया है कि प्रतिवादियों की कार्रवाई "कानून और मौलिक अधिकारों के विरुद्ध" है और याचिकाकर्ताओं के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन करती है। यदि अदालत प्रतिवादियों को अनुचित उत्पीड़न करने से रोकने के लिए उचित निर्देश जारी नहीं करती है, तो याचिकाकर्ताओं को "अपूरणीय क्षति" पहुंचेगी। लाहौर हाईकोर्ट ने इस याचिका का संज्ञान लेते हुए पुलिस को हुसैन दंपति को परेशान न करने की ताकीद की है। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

  नई दिल्ली। बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन अधिकांश...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

  मुंबई। रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत लिया है। हर फिल्म...
मनोरंजन 
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

  नई दिल्ली। दाग-धब्बे, झाइयों और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए हम न जाने कितने महंगे आयुर्वेदाचार्य...
हेल्थ 
लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

उत्तर प्रदेश

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

देवबंद (तल्हेडी बुजुर्ग)।  देवबंद-गागलहेडी मार्ग एस एच-59 पर साखन खुर्द के निकट अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से   मिली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग

मेरठ। दलितों की हजारों बीघा भूमि पर दबंगों का अवैध कब्ज़ा होने और गंगा नदी में केमिकल प्रदूषण से मुक्ति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग