स्मृति ईरानी ने की बंगाल चुनाव में हिंसा की निंदा, पूछा: ‘क्या राहुल को यह स्वीकार्य है?’
भोपाल। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जानना चाहा कि क्या कांग्रेस इस चुनाव के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ 2024 के आम चुनाव में गठबंधन करना चाहेगी। रविवार को भोपाल दौरे के दौरान […]
भोपाल। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जानना चाहा कि क्या कांग्रेस इस चुनाव के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ 2024 के आम चुनाव में गठबंधन करना चाहेगी।
रविवार को भोपाल दौरे के दौरान भाजपा नेता ने चुनाव संबंधी हिंसा में लोगों की हत्या को ‘मौत का खेला’ करार दिया।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों को इसलिए मार दिया गया, क्योंकि वे वोट देना चाहते थे।
उन्होंने कहा, “अब गांधी परिवार उसी तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “मैं बस इतना कह सकती हूं कि लोग इस समय पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या होते देख रहे हैं।”
ये भी पढ़ें सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादवईरानी ने सवाल किया, “मैं राहुल गांधी से पूछूंगी कि क्या वह अब भी उन लोगों के साथ जुड़ने को तैयार होंगे जो पश्चिम बंगाल में निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं। यह ‘मौत का खेला’ राहुल गांधी को क्यों स्वीकार्य है?”
इस बीच, बाल संरक्षण, सुरक्षा, कल्याण और अधिकारों पर एक क्षेत्रीय संगोष्ठी में भाग लेने के लिए यहां आईं ईरानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने दुष्कर्म और अन्य यौन अपराधों की रोकथाम, कल्याण, शिक्षा और कौशल विकास के लिए 74 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
ईरानी ने कहा, “18 वर्ष से कम उम्र की पीडि़ता लड़कियों को 4,000 रुपये मासिक राशि दी जाएगी और अगर उन्हें बाल देखभाल संस्थानों में रखा जाएगा, तो शिक्षा और कौशल विकास के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां