सुनीता बालियान के जनसम्पर्क का हुआ ‘असर’, सपा सभासद बोले- चुनाव में करूंगा संजीव बालियान की मदद !

On

मुजफ्फरनगर- भारतीय जनता पार्टी से मुजफ्फरनगर लोक सभा सीट के लिए 2024 में संभावित प्रत्याशी और वर्तमान केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान का मुस्लिम इलाकों में जनसंपर्क असर दिखाने लगा है।  मुस्लिम इलाकों में सुनीता का असर ऐसा नजर आ रहा है कि समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सभासद ने भी 2024 […]

मुजफ्फरनगर- भारतीय जनता पार्टी से मुजफ्फरनगर लोक सभा सीट के लिए 2024 में संभावित प्रत्याशी और वर्तमान केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान का मुस्लिम इलाकों में जनसंपर्क असर दिखाने लगा है।  मुस्लिम इलाकों में सुनीता का असर ऐसा नजर आ रहा है कि समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सभासद ने भी 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव बालियान को ही अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

आपको बता दें कि 30 जून को मुजफ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 48 लद्धावाला में मोहम्मद मुनव्वर पुत्र शब्बीर अहमद का मकान भारी बारिश के कारण गिर गया था जिसमें कोई जान का नुकसान तो नहीं हुआ था परंतु गरीब के सर से आशियाना छिन गया था तभी से पीड़ित परिवार सड़क पर आ गया है।

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान ये भी पढ़ें  अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान गिरने की खबर सुनते ही वार्ड 48 के सभासद शौकत अंसारी तुरंत मौके पर पहुंचे थे। जांच के लिए अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और शौकत अंसारी ने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से संपर्क करके भी  इस परिवार की मदद कराने का प्रयास शुरू कर दिया था।

मुजफ्फरनगर में कृषि फार्म पर चौकीदार की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरा किया क्षत-विक्षत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में कृषि फार्म पर चौकीदार की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरा किया क्षत-विक्षत

गत दिवस शौकत अंसारी के अनुरोध पर वार्ड 48 की जन समस्या जानने पहुंची नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरुप और केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की धर्म पत्नी सुनीता बालियान ने वार्ड में जनसंपर्क किया और बारिश में गिरे मकान के पीड़ितों से मिलकर उन्हें पूरी मदद का आश्वासन दिया, जिसके बाद सपा सभासद शौकत अंसारी ने घोषणा की है कि मेरे वार्ड वासियों के सुख दुख में खड़े होने वाले जनप्रतिनिधियों की चुनाव में मदद करूंगा।  सपा सभासद द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान की मदद की खुली घोषणा से समाजवादी पार्टी में हड़कंप मच गया है। सुनीता बालियान के साथ जनसम्पर्क में उद्योगपति भीमसेन कंसल, रजत राठी, कन्नू और योगेश नेताजी आदि भी साथ थे।

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की धर्म पत्नी सुनीता बालियान आजकल मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में सक्रियता के साथ अपने पति का जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। सुनीता बालियान का मुख्य जोर मुस्लिम इलाकों में है, वह मुस्लिम इलाकों में जनसंपर्क करने के लिए लगातार जा रही हैं और मुस्लिम गांव और मुस्लिम मोहल्लों में उन्हें समर्थन का आश्वासन भी मिल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी पसमांदा मुसलमानों के नाम पर ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ के नारे के जरिए विपक्ष के सबसे आधार मतदाताओं में माने जाने वाले मुस्लिमों में बंटवारा करना चाहती है जिसके लिए केंद्रीय मंत्री की पत्नी अगुवाई कर रही है और मुस्लिम इलाकों में सुनीता बालियान को अच्छा समर्थन भी मिल रहा है. यदि यह समर्थन चुनाव में मतदान में भी परिवर्तित हुआ तो  विपक्ष के लिए करारा झटका हो सकता है और भाजपा प्रत्याशी की जीत को आसान बना सकता है।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर में दहेज की खातिर एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

सूरत। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक ड्रग्स एटोमिडेट को हर्बल और फार्मास्युटिकल उत्पादों के नाम पर दक्षिण-पूर्व...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं