स्मार्ट और सुरक्षित होगा भारत का टेलिकॉम नेटवर्क: TRAI अध्यक्ष ने बताया कैसे AI बदलेगा आपकी दुनिया

On

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब टेलीकॉम सेक्टर में कोई अतिरिक्त तकनीक नहीं रह गई है, बल्कि यह नेटवर्क के डिजाइन, संचालन और उपभोक्ता अनुभव का आधार बन चुकी है। जिम्मेदार एआई से उपभोक्ता भरोसा और पारदर्शिता बढ़ेगी तथा टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार होगा।

ट्राई के इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को यहां सुषमा स्वराज भवन में दूरसंचार में जिम्मेदार एआई विषय पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल कुमार लोहाटी ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में, जहां 1.2 अरब से ज्यादा मोबाइल ग्राहक और लगभग एक अरब डेटा उपयोगकर्ता हैं, वहां एआई आधारित ऑटोमेशन अब विकल्प नहीं बल्कि जरूरी हो गया है। कार्यक्रम में सरकार के प्रतिनिधि, वैश्विक तकनीकी कंपनियों के नेता, टेलीकॉम सेवा प्रदाता और अंतरराष्ट्रीय नीति समुदाय के सदस्य शामिल रहे।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा ये भी पढ़ें  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अध्यक्ष ने बताया कि एआई का इस्तेमाल नेटवर्क प्रदर्शन सुधारने, खराबी का पूर्वानुमान लगाने, ऊर्जा बचाने, ग्राहक अनुभव बेहतर करने और स्पैम व धोखाधड़ी रोकने में किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि स्पैम कॉल और संदेशों पर कार्रवाई के तहत 21 लाख से ज्यादा नंबर बंद किए गए हैं और एआई व ब्लॉकचेन आधारित फिल्टरिंग से शिकायतें घटकर प्रति करोड़ कॉल और एसएमएस पर लगभग एक तक रह गई हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: मुजफ्फरनगर के 72 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े पहरे में हिन्दी का प्रश्नपत्र संपन्न, 56 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल ये भी पढ़ें  यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: मुजफ्फरनगर के 72 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े पहरे में हिन्दी का प्रश्नपत्र संपन्न, 56 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल जितना बड़ा होता है, उसका असर भी उतना ही व्यापक होता है। इसलिए पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है। ट्राई ने 2023 में एआई और बिग डेटा के इस्तेमाल पर सिफारिशें जारी की थीं, जिसमें जोखिम आधारित नियामक ढांचा सुझाया गया था। 2024 में रेगुलेटरी सैंडबॉक्स की सिफारिशें भी दी गईं, ताकि 5जी और भविष्य की 6जी नेटवर्क पर एआई आधारित समाधान सुरक्षित माहौल में परखे जा सकें।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल ये भी पढ़ें  गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल

अध्यक्ष ने कहा कि आज की दो मुख्य सत्र इसी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। पहला सेशन नेटवर्क को एआई युग के लिए तैयार करने पर केंद्रित है, जबकि दूसरा सेशन ग्राहक भरोसा बनाने और एआई आधारित संचालन में पारदर्शिता व नैतिकता पर चर्चा करेगा। भारत का अनुभव वैश्विक स्तर पर उपयोगी साबित हो सकता है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से साझा चुनौतियों का समाधान संभव है।

उन्होंने कहा कि एआई टेलीकॉम का भविष्य तय करेगा, लेकिन इसे किस तरह डिजाइन और लागू किया जाता है, वही तय करेगा कि यह भविष्य भरोसेमंद, समावेशी और टिकाऊ होगा। ट्राई सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करता रहेगा ताकि एआई नवाचार के साथ-साथ जनता के हितों की भी रक्षा हो सके।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अमरोहा। जनपद में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) शुक्रवार को उस समय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अमरोहा। जनपद में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

सर्वाधिक लोकप्रिय