अतीक-अशरफ की हत्या करना परिवार को पड़ा भारी, शूटर सनी सिंह के घर पुलिस का पहरा, अब खाने के लाले पड़े
हमीरपुर । कुरारा का रहने वाला शूटर सनी सिंह जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर माफिया अतीक और अशरफ की प्रयागराज में हत्या की थी। तब से वह जेल में बंद है और हमीरपुर स्थित सनी सिंह के भाई परिवार सहित तब से ही पुलिस की सुरक्षा में है जिसके घर में अब खाने […]
हमीरपुर । कुरारा का रहने वाला शूटर सनी सिंह जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर माफिया अतीक और अशरफ की प्रयागराज में हत्या की थी। तब से वह जेल में बंद है और हमीरपुर स्थित सनी सिंह के भाई परिवार सहित तब से ही पुलिस की सुरक्षा में है जिसके घर में अब खाने पीने के लाले पड़ने लगे हैं। आर्थिक तंगी से उसके हालात इतने खराब हैं कि इलाज कराने के लिए भी उसके पास पैसे नहीं बचे हैं।
शूटर सनी सिंह हमीरपुर के कुरारा थाना कस्बे का रहने वाला है। जहां फिलहाल उसका भाई पिंटू सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। पिंटू सिंह एक छोटी सी चाय की दुकान किया हुआ हैं जिसके सहारे वह अपना जीवन यापन कर रहा था लेकिन 15 अप्रैल को जब सनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अतीक और अशरफ की हत्या की तब से पिंटू सिंह के घर पर पुलिस का पहरा है जिसको आज दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है।
ये भी पढ़ें सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादवऐसे में पिंटू सिंह आर्थिक तंगी से जूझने लगा है। पिंटू सिंह के सामने खाने पीने के लाले पड़ने लगे हैं। घर में कोई बीमार हो जाए तो उसके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं बचे हैं। पिंटू व उसकी पत्नी रंजना ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के चलते अपनी दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। बचत किया हुआ सारा पैसा भी खत्म हो चुका है। अब खाने के लाले पड़े हुए हैं। पत्नी रंजना बीमार हुई तो बड़ी जद्दोजहद के बाद जिला अस्पताल में इलाज कराया जा सका। अब अगर कोई बीमार होता है तो इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं। हालात भूखों मरने के हो गए है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौतरंजना ने बताया कि सीओ साहब को भी सारी समस्याओं से अवगत करवाया तो उन्होंने कहा हम क्या करें ये आपकी समस्या है। रंजना ने रोते हुए बताया कि बताइए हम कहां जाए और क्या करें। पिंटू ने मांग की है कि हमें दुकान खोलने दिया जाए।
कुरारा थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने रविवार को शाम बताया कि शूटर सनी सिंह के भाई के घर पर पुलिस का पहरा सुरक्षा के कारणों से है। उन्होंने बताया कि एक गार्ड घर के बाहर तैनात है। वहीं थाने से भी पुलिस बल पहरे के लिए भेजा जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां