मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल
भाकियू की शिकायत पर निर्माण स्थल पर छापेमारी; नींव खिसकी मिली और सीमेंट की जगह मिट्टी का प्रयोग, दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाने का बड़ा मामला सामने आया है। लगभग 30 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बन रहे इस विद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायत मिलने पर प्रशासनिक अमले ने कड़ा रुख अपनाया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों की शिकायत पर जब उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, तो वहां भ्रष्टाचार के साक्ष्य चीख-चीख कर गवाही देते मिले। जांच में न केवल घटिया सामग्री मिली, बल्कि निर्माणाधीन भवन की नींव तक खिसकी हुई पाई गई, जिससे भविष्य में बड़ी अनहोनी का खतरा पैदा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण पवार और ग्राम अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य में व्यापक धांधली के आरोप लगाए थे। संगठन का दावा था कि
ये भी पढ़ें पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, 16 लोगों की मौत और कई घायल,रेस्क्यू अभियान जारी
ये भी पढ़ें मथुरा दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 की मौत; क्रेन से निकाली गई लाशेंठेकेदार द्वारा पीली ईंटों और निम्न स्तर के मसाले का प्रयोग कर सरकार की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बुढ़ाना कृष्णकांत विश्वकर्मा तत्काल राजपुर-छाजपुर स्थित निर्माण स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई स्थानों पर गुणवत्ता पूरी तरह गायब है और नींव के अलाइनमेंट में भी खामियां हैं।
मिट्टी का प्रयोग और जंग लगा सरिया: अधिकारियों के उड़े होश
निरीक्षण के बाद एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने बताया कि मौके पर निर्माण कार्य में बेहद घटिया दर्जे की पीली ईंटों, कम गुणवत्ता वाले सीमेंट और जंग लगे सरियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि निर्माण में कोर सेंट की जगह मिट्टी का उपयोग होता मिला। एसडीएम ने मौके से निर्माण सामग्री के नमूने सील कर जांच के लिए अपने साथ ले लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे भ्रष्टाचार की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी (डीएम) मुजफ्फरनगर को भेजी जा रही है और गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदार व संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
भ्रष्टाचार के इस खुलासे के बाद ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। भाकियू (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि बच्चों के भविष्य और सरकारी धन के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण तुरंत बंद कराया जाए और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए। यदि जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने को विवश होगा। निरीक्षण के दौरान गौरव, टीकू शर्मा, राहुल ठाकुर, ठाकुर बीर सैनी, दुष्यंत, जितेंद्र, प्रदीप, शक्ति और आसिफ अंसारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां