तमन्ना और नसीम की मौत का राज जानने थाने पहुंचे परिजन, तमन्ना की हत्या के बाद ख़ुदकुशी कर ली थी नसीम ने !

On

मोरना। फिल्मी अंदाज में हुई तमन्ना की हत्या व नसीम द्वारा आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण था? क्यूं नसीम अपनी पत्नी तमन्ना के साथ इतनी सवेरे गादला में सद्दाम के घर पहुंचा  तथा वहां सद्दाम पर जानलेवा हमले का प्रयास किया तथा सद्दाम के पडोसी साबिर को गोली मारकर घायल कर दिया। नसीम व […]

मोरना। फिल्मी अंदाज में हुई तमन्ना की हत्या व नसीम द्वारा आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण था? क्यूं नसीम अपनी पत्नी तमन्ना के साथ इतनी सवेरे गादला में सद्दाम के घर पहुंचा  तथा वहां सद्दाम पर जानलेवा हमले का प्रयास किया तथा सद्दाम के पडोसी साबिर को गोली मारकर घायल कर दिया। नसीम व तमन्ना की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जवान बच्चों की मौत से मिले सदमे से विचलित हुए परिजन शनिवार को थाने पहुंचे तथा पुलिस से दोनों की मौत का कारण पूछा।

भोपा थाना पहुंचे मृतक नसीम के पिता शमीम व तमन्ना के दादा दीन मौहम्मद, नसीम के भाई शौकीन तथा रिश्तेदार मौ. आबिद, अनस, मौ. गुलशेर, मुजम्मिल, मौ. हसन, नसीम, आजाद, अकबर ने एसएसआई सत्यनारायण दहिया से मिलकर नसीम व तमन्ना की मौत का कारण पूछा तथा पुलिस से मृतक नसीम के मोबाईल फोन व सद्दाम के फोन की सीडीआर निकलवाने की मांग की। साथ ही सद्दाम को घटना का केन्द्रबिन्दु बताया। सद्दाम से गहनता से पूछताछ की मांग की, जिससे नसीम तमन्ना की मौत के कारण का सही पता लग सके।

मुजफ्फरनगर में हनी ट्रैप कांड में पूर्व प्रधान समेत कई पर मुकदमा, महिला सहित आरोपियों से पूछताछ जारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में हनी ट्रैप कांड में पूर्व प्रधान समेत कई पर मुकदमा, महिला सहित आरोपियों से पूछताछ जारी

मृतका तमन्ना के दादा 67 वर्षीय दीन मौहम्मद ने बताया कि तमन्ना बचपन से ही अभागी रही। 2006 में तमन्ना के पिता सलीम की बिहार में हुई दुर्घटना में मौत हो गयी थी, तब तमन्ना की उम्र ढाई वर्ष थी तथा उसके छोटे भाई तौहीद की उम्र डेढ वर्ष थी। दोनों मासूम बच्चों को छोडकर उनकी मां महनाज ने दूसरी शादी कर ली थी। किसी प्रकार दादा दादी बच्चों का भरण पोषण कर रहे थे कि मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए साम्प्रदायिक दंगों के कारण बुढाना क्षेत्र के गांव काकडा से उन्हें पलायन करना पडा। अब वह अमन गार्डन लोनी में रहते हैं। तमन्ना सातवी कक्षा तक पढी थी तथा अरबी शिक्षा भी ग्रहण की थी। तमन्ना की शादी मखियाली निवासी नसीम के साथ बीते 17 मार्च को हुई थी। दोनों प्रेमपूर्वक रह रहे थे। वह फोन पर तमन्ना का हालचाल पूछते रहते थे। गुरूवार को तमन्ना व दामाद नसीम की मौत का समाचार मिला तो उनकी पत्नी रईसा, पोता तौहीद पर गमों का पहाड टूट पडा। वहीं मृतक नसीम के पिता शमीम व दुर्घटना में घायल भाई शौकीन सहित सभी नसीम व उसकी पत्नी तमन्ना की मौत के रहस्य से पर्दा उठवाना चाहते हैं। परिजनों के अनुसार मृतक नसीम सद्दाम के साथ पैसे का लेनदेन भी करता था। सद्दाम नसीम से काफी निकट था। सद्दाम के पास नसीम व तमन्ना की मौत से जुडे सभी सवालों के जवाब हैं।

इजराइल का बेरूत में हमला, ईरानी कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स के कमांडर मारे गए ये भी पढ़ें  इजराइल का बेरूत में हमला, ईरानी कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स के कमांडर मारे गए

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

उत्तर प्रदेश

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना