मुज़फ्फरनगर में सडक हादसे में दो जागरण पार्टी कलाकारों की दुखद मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मुजफ्फरनगर। ककरौली में दर्दनाक सड़क हादसे में दो जागरण कलाकारों की दुखद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड दिया। दिल्ली में देर रात जागरण में हिस्सा लेकर कुछ लोग टाटा मैजिक गाड़ी में सवार होकर लौट […]
मुजफ्फरनगर। ककरौली में दर्दनाक सड़क हादसे में दो जागरण कलाकारों की दुखद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड दिया।
दिल्ली में देर रात जागरण में हिस्सा लेकर कुछ लोग टाटा मैजिक गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। रविवार सुबह 9 बजे के करीब जब टाटा मैजिक दौलतपुर तिराहा के समीप पहुंची, तो मोरना की ओर से आ रही अनियंत्रित बस ने उसमें टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से टाटा मैजिक में सवार लोग गंभीर घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार टाटा मैजिक गाड़ी चालक 25 वर्षीय शुभम उर्फ शिवम पुत्र राकेश कुमार, 18 वर्षीय कृष्ण पुत्र मांगेराम निवासीगण ग्राम चैरावाला, 25 वर्षीय लाखन पुत्र राकेश निवासी गांव भेडाहेडी थाना भोपा, राकेश निवासी चौरावाला, सागर निवासी मेरठ और लक्ष्मी चंद निवासी मेघाखेड़ी गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद प्राइवेट बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पीआरवी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से टाटा मैजिक में फंसे घायलों को निकलवाया तथा एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पीआरवी 223० पर तैनात कांस्टेबल सुमित भाटी ने बताया कि चिकित्सकों ने 18 साल के कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर अवस्था में शुभम को रैफर कर दिया गया था। परिजन शुभम को मेरठ के आनन्द हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शुभम ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में टाटा मैजिक आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
शुभम के पिता राकेश कुमार ने बताया कि शुभम ही गाड़ी चला रहा था। वो लोग शनिवार की शाम दिल्ली में जागरण करने के लिए गये थे और वहां से जागरण समाप्त होने पर सवेरे अपने गांव के लिए लौट रहे थे। गांव के पास जब वो दौलतपुर मार्ग पर पहुंचे तो यह हादसा हो गया। इस हादसे में मारा गया कृष्ण कुमार उनका पोता है। एक ही परिवार में दो मौत होने से कोहराम मचा हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां