मुज़फ्फरनगर में मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न, दर्ज की गई 84. 6 मिमी बारिश

On

मुजफ्फरनगर। जनपद में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश से किसानों के चेहरे तो खिले, लेकिन कांवड़ यात्रियों को कहीं-कहीं परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 2 घंटे के दौरान 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि 2 दिनों के भीतर बारिश का पैमाना 84.6 मिली मीटर पर पहुंच […]

मुजफ्फरनगर। जनपद में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश से किसानों के चेहरे तो खिले, लेकिन कांवड़ यात्रियों को कहीं-कहीं परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 2 घंटे के दौरान 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि 2 दिनों के भीतर बारिश का पैमाना 84.6 मिली मीटर पर पहुंच गया। गर्मी से लोगों को राहत मिली और सुबह का तापमान 24.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

सावन का महीना लगते ही लोगों को बारिश की सौगात मिलने लगी है। बरसात के चलते खेत भर गए हैं, लेकिन गांव और देहात की सड़कें जलमग्न हैं। सड़कों पर पानी भरने के कारण आवागमन बाधित हुआ। गुरुवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश हुई, जिससे दोपहर के समय लोगों को बारिश से निजात मिली तो वह अपने काम के लिए निकले। शहर, देहात और कस्बा क्षेत्रों में बारिश के चलते पानी भर गया।

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र ये भी पढ़ें  योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

जून और जुलाई महीने का आकड़ा लिया जाए तो अब तक 137 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम में नमी के कारण धूप निकलने पर उमस का माहौल बन रहा है। मौसम विशेषज्ञ पान सिंह ने बताया कि बरसात का मौसम मुंजी (चावल) की पौध के लिए वरदान है। किसानों को मुंजी की पौध लगाने में काफी आसानी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। गन्ने के लिए भी बरसाती पानी काफी लाभदायक साबित होगा।

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों पर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को किया रवाना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों पर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को किया रवाना

उन्होंने बताया कि बाग में आम की बहार आई हुई है। बारिश के चलते आम की फसल को भी लाभ पहुंचेगा और उसका वजन बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है। पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है।

नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल ये भी पढ़ें  नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल

घरों में भरा बारिश का पानी, -ग्रामीणों का घरेलू सामान हुआ खराब

मोरना में ग्रामीणों के घरों में जल भराव होने से घरों में रखें खाने के सामान , वस्त्र आदि सहित हजारों रुपए का सामान खराब हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से  पानी निकासी को लेकर नाले चौड़ीकरण कराए जाने की गुहार लगाई है। घंटों की कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने घर में भरे जलभराव को निकाला।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव करेहड़ा में  बृहस्पतिवार सुबह से हो रही भारी बारिश से ग्रामीणों के घरों में बारिश का पानी भर गया। ग्रामीण इंदरवीर, प्रमोद,नीरज, उदयवीर, बाबू, रविंदर, पप्पी, आदि के घर के अंदर बारिश का अत्यधिक जलभराव हो गया। जिसके चलते गेहूं, सरसों, चावल, भुसा सहित बेड, संदूक, चारपाई आदि के नीचे भी पानी पहुंचने से ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को मकान गिरने का डर सताने लगा।

ग्रामीणों ने , बच्चों व महिलाओं के साथ मिलकर  घंटों की कड़ी मशक्कत कर बाल्टी, टप आदि बर्तनों से घर में भरे जलभराव को किसी तरह बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी को बनाए गए नाले का चौड़ीकरण होना चाहिए। ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी के लिए नाले का चौड़ीकरण कराए जाने की गुहार लगाई है।

ग्राम प्रधान अमित राठी ने बताया कि नाले की सफाई कराई जा चुकी है। अधिक बारिश होने की वजह से यह समस्या पैदा हुई। पानी निकासी के लिए तालाब की जगह कम है।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

बुढ़ाना। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बिराल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर में दहेज की खातिर एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं