मुज़फ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
मीरापुर। दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित संगीत सिनेमा के समीप ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। रविवार की सुबह सलमान पुत्र आसिफ उम्र करीब 25 वर्ष निवासी झब्बापुरी अगवानपुर थाना किला परीक्षित पुर मेरठ अपनी बाइक से नई नगला थानाभवन निवासी अपनी बहन के यहाँ जा […]
मीरापुर। दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित संगीत सिनेमा के समीप ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।
रविवार की सुबह सलमान पुत्र आसिफ उम्र करीब 25 वर्ष निवासी झब्बापुरी अगवानपुर थाना किला परीक्षित पुर मेरठ अपनी बाइक से नई नगला थानाभवन निवासी अपनी बहन के यहाँ जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही मीरापुर स्थित संगीत सिनेमा के समीप पहुंचा , तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुचे मृतक के ताऊ समसुदीन पुत्र वसलुदीन ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली के चालक के विरुद्ध तेजी व लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां