मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, कई घायल
मंसूरपुर। दिन निकलते ही थाना क्षेत्र के हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली में सवार तीन डीजे संचालकों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए […]
मंसूरपुर। दिन निकलते ही थाना क्षेत्र के हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली में सवार तीन डीजे संचालकों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सोमवार सुबह मोदीनगर निवासी डीजे पार्टी जो कावडिय़ों के लिए डीजे उपलब्ध कराते हैं। दो ट्रैक्टर ट्रोलिंयों से हरिद्वार जा रहे थे, जब यह पार्टी क्षेत्र के हाईवे पर नावला कट के समीप पहुंची, तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन घायल हो गए। टक्कर लग जाने से डीजे भी बुरी तरह चकनाचूर हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया। साथ ही हाईवे से क्षतिग्रस्त ट्रक तथा ट्रैक्टर हटाकर एक साइड में खड़े किए गए।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौतपुलिस ने बताया कि मृतकों में रोहित पुत्र बाबू निवासी देवेंद्र पुरी मोदीनगर, अजय पुत्र सुंदर पमनावली खतौली तथा मेरठ लालकुर्ती निवासी अनमोल हैं। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया

है। गौरतलब है कि रविवार को भी इसी प्रकार की सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की डंपर के नीचे कुचल जाने से मौत हो गई थी।
इस घटना में तीन लोगों की जहां दुखद मृत्यु हुई है तो वही दर्जनभर घायल लोगों में विशाल ,आकाश, विकास ,मानिक ,राजन ,हैप्पी ,करण और चिराग की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस मामले में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सोमवार सुबह थाना मंसूरपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर जा रहे कुछ व्यक्तियों को पीछे से आ रहे एक ट्रक द्वारा टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दर्जनों लोग घायल है। पुलिस ने उनको तुरंत अस्पताल में भिजवाया। वहीं उपचार के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई है तो इस मामले में कुल 3 व्यक्तियों की मौत हुई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां