संसद के पुराने भवन में ही होगा मानसून सत्र, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया स्पष्ट
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के नए या पुराने भवन में आयोजित होने को लेकर तस्वीर साफ करते हुए कहा है कि इस बार के संसद के मानसून सत्र की शुरुआत संसद के पुराने भवन में ही होगी। हालांकि, इसके साथ ही […]
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के नए या पुराने भवन में आयोजित होने को लेकर तस्वीर साफ करते हुए कहा है कि इस बार के संसद के मानसून सत्र की शुरुआत संसद के पुराने भवन में ही होगी। हालांकि, इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी जोड़ा कि संसद का नया भवन जैसे ही सत्र के लिए तैयार हो जाएगा, संसद की बैठक उस नए भवन में होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लगभग पांच घंटे तक चली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने देश के आधारभूत एवं बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया, विकास कार्यों की चर्चा की, काम करने का मंत्र दिया, परफॉर्मेंस पर चर्चा की, 2047 के विजन और रोड मैप के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादवइसके साथ ही देश को आगे ले जाने के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई। मीनाक्षी लेखी ने आगे बताया कि विदेश सचिव ने बैठक में प्रेजेंटेशन देकर यह बताया कि इस बार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा किस प्रकार से भिन्न थी और इसका देश को क्या लाभ मिला है। लेखी ने कहा कि इस प्रेजेंटेशन के जरिए यह भी बताया गया कि तीन-चार महीने पहले तक जिन बातों का जिक्र तक नहीं हो रहा था, उस पर भी भारत इस बार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा में रिजल्ट लेकर आया है।
उन्होंने बताया कि कुछ अन्य मंत्रालयों के सचिवों ने भी अपना-अपना प्रेजेंटेशन बैठक में दिया। संसद के मानसून सत्र को लेकर सरकार की तैयारी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि जिन-जिन मंत्रालयों को बिल लाना है वह जल्दी लाएं।
केंद्रीय मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2024 की तैयारी भी है और सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को लोगों तक भी पहुंचाना है। हालांकि, मंत्रिमंडल में फेरबदल होने के बारे में पूछे गए सवाल को टालते हुए उन्होंने जवाब दिया कि वे यह सब नहीं जानती हैं।
आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और यह 11 अगस्त तक चलेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां