केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान कावड़ लाने के लिए हरिद्वार रवाना, 14 जुलाई को पहुंचेंगे शिवचौक
मुजफ्फरनगर। सांसद व केंद्र सरकार में राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान इस बार पैदल कावड़ ला रहे हैं। उनके करीबी सहयोगी सत्यप्रकाश रेशू सहित कई लोगों ने बताया कि समान नागरिक संहिता हेतु केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए निर्णयों को वास्तविक रूप देकर लागू करने के लिए पैदल कावड़ यात्रा लाई जा रही है। समान नागरिक […]
मुजफ्फरनगर। सांसद व केंद्र सरकार में राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान इस बार पैदल कावड़ ला रहे हैं। उनके करीबी सहयोगी सत्यप्रकाश रेशू सहित कई लोगों ने बताया कि समान नागरिक संहिता हेतु केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए निर्णयों को वास्तविक रूप देकर लागू करने के लिए पैदल कावड़ यात्रा लाई जा रही है।
समान नागरिक संहिता के लागू कराने हेतु हर की पौड़ी से मुजफ्फरनगर तक पैदल कावड़ यात्रा की जा रही है । पैदल कावड़ यात्रा का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के माध्यम से देश व जनपद मुजफ्फरनगर की सुख-समृद्धि-शांति- विकास हो सके।
डॉ. संजीव बालियान व उनकी टीम पैदल कावड़ यात्रा 11 जुलाई को प्रात: 8. 3० बजे हर की पौड़ी से प्रारंभ होकर 14 जुलाई रात्रि 8.3० बजे शिव चौक मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। हर की पौड़ी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपस्थित रहने की पूर्ण संभावना है, जहां डॉक्टर संजीव बालियान व उनकी टीम सहित सभी कावडिय़ों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुष्प वर्षा करके स्वागत करेंगे।
ये भी पढ़ें इंजीनियरिंग छात्र के आतंकी लिंक का खुलासा, महाराष्ट्र एटीएस की पूछताछ में बड़ा सच आया सामनेडॉ. संजीव बालियान की माता रविंद्री देवी व पत्नी सुनीता बालियान ने कांवड़ियों को तिलक लगाकर विदा किया। सत्यप्रकाश रेशू व अन्य लोगों का मानना है कि 4 दिनों की यह पैदल कावड़ यात्रा हिंदुत्व को जागरूक करने की साथ-साथ देश सेवा भावना को भी जागृत करेगी, जिससे समान नागरिक संहिता, सबका साथ -सबका विकास, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, एकता की भावना के साथ धर्म भावना को भी जागृत करेगी।
कुछ लोगों का मानना है कि डॉ. संजीव बालियान, यह यात्रा वोटरों को लुभाने के लिए कर रहे हैं, जबकि डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि इस यात्रा का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि मैं इससे पूर्व भी अनेकों धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा हूं। भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई केंद्रीय मंत्री धर्म जागरण के लिए पैदल कावड़ यात्रा करेंगे। इस यात्रा में एक सामान्य कावडिय़ा की तरह रहने-खाने, पैदल यात्रा करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां