उत्तर प्रदेश शासन ने खतौली चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू को भेजा नोटिस, 15 दिनों मे मांगा जवाब
खतौली। नगरपालिका चुनाव के बाद खतौली का राजनीतिक माहौल लगातार गर्म चल रहा है, अध्यक्ष पद पर जीते हाजी शाहनवाज लालू के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताकर की गई शिकायतों के बाद जहां प्रशासन ने जाति प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है, वहीं अन्य प्रत्याशी कृष्णपाल व अन्यों द्वारा जिला जज की अदालत […]
खतौली। नगरपालिका चुनाव के बाद खतौली का राजनीतिक माहौल लगातार गर्म चल रहा है, अध्यक्ष पद पर जीते हाजी शाहनवाज लालू के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताकर की गई शिकायतों के बाद जहां प्रशासन ने जाति प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है, वहीं अन्य प्रत्याशी कृष्णपाल व अन्यों द्वारा जिला जज की अदालत मे दी गई, इलेक्शन पिटीशन को भी कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 2 अगस्त की तारीख तय कर दी है।
हाजी शाहनवाज लालू द्वारा जाति प्रमाण पत्र के निरस्तीकरण के विरुद्ध कमिशनर कोर्ट मे अपील की गई है, जिस पर अदालती कार्यवाही चल रही है और 6 जुलाई को सुनवाई होनी है। अदालतो मे चले जाने के बाद इस मामले मे एकाएक आया ठहराव आज फिर अपने उफान पर उस वक्त नजऱ आया, जब उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास के विशेष सचिव ने खतौली चेयरमेन हाजी शाहनवाज लालू को स्पस्टीकरण/कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। नोटिस मे 15 दिन का समय देते हुए साक्ष्यों सहित जबाब देने का निर्देश दिया गया है।
नगर विकास सचिव ने नगर पालिका अधिनियम की धाराओं का हवाला देते हुए कहा है कि यदि समय सीमा में जवाब दाखिल नही किया जाता है, तो तत्काल एक पक्षीय कार्यवाही की जा सकती है। शासन द्वारा भेजा गया नोटिस अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा तहसीलदार खतौली के माध्यम से खतौली चेयरमेन हाजी शाहनवाज लालू को तामील करा दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां