मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस मुठभेड में शातिर बदमाश हुआ लंगडा, किया गिरफ्तार
मुजफ्फ़ऱनगर। थाना नई मण्डी पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में 1 शातिर मोबाइल टॉवर बैट्री चोर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 5 चोरी की बैट्री, चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी […]
मुजफ्फ़ऱनगर। थाना नई मण्डी पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में 1 शातिर मोबाइल टॉवर बैट्री चोर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 5 चोरी की बैट्री, चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशु गौरव व थाना प्रभारी नई मण्डी संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में आज थाना नई मण्डी पुलिस की रथेडी कट के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 1 शातिर मोबाइल टॉवर बैट्री चोर को घायल होने पर गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने कसी अफसरों पर नकेल, अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देशउसके कब्जे से मोबाइल टॉवरों से चोरी की गयी 5 बैट्री, चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये गये। अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़ें ट्रम्प का ऐलान- ईरान जंग जीती, लेकिन मिशन पूरा होने तक जंग जारी, शांति के लिए तेहरान की 3 शर्तेंपूछताछ में उसने अपना नाम याकूब पुत्र शेर अली उर्फ शेरू निवासी करीमपुर की मंढैय्या थाना सरधना जनपद मेरठ बताया है। उस दस हजार रूपए का इनाम घोषित था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां