सहेली से थी शादी की चाह, लड़का बनने तांत्रिक के पास पहुंची युवती, अपनी ही प्रेमिका के कारण मिली मौत

On

शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने पूनम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसकी सहेली और एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तांत्रिक के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, मृतक युवती के जेवरात व कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि थाना रामचन्द्र […]

शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने पूनम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसकी सहेली और एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तांत्रिक के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, मृतक युवती के जेवरात व कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि थाना रामचन्द्र मिशन के गांव मिश्रीपुर निवासी पूनम (30) बीते 18,अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गई थी। मृतका के भाई ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने मैनुअल इनपुट व इलैक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से पूनम का कंकाल जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र में हिम्मतपुर मियांपुर के घने जंगलों में गोमती नदी के किनारे से बरामद कर लिया।

इंजीनियरिंग छात्र के आतंकी लिंक का खुलासा, महाराष्ट्र एटीएस की पूछताछ में बड़ा सच आया सामने ये भी पढ़ें  इंजीनियरिंग छात्र के आतंकी लिंक का खुलासा, महाराष्ट्र एटीएस की पूछताछ में बड़ा सच आया सामने

मृतका के भाई परविन्दर ने जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी तांत्रिक रामनिवास उर्फ दिलीप तथा जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र ग्राम बड़ा गांव निवासी उसकी सहेली प्रीती और उसकी मां उर्मिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को मुकदमा पंजीकृत कराया।

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे  ये भी पढ़ें  पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे

पुलिस ने तांत्रिक रामनिवास उर्फ दिलीप को बीती रात घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा पूनम के जेवर व अन्य सामान के साथ मेजबान अंडर पास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोप तांत्रिक पर सख्ती की तो उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा व मृतका पूनम की बैल्ट व मोबाइल की डिस्पले व कुछ कागजात पुवायां मोहम्मदी रोड से बरामद कर लिए। जिसके बाद पुलिस ने पूनम की हत्या की साजिश रचने वाली उसकी सहेली प्रीती सागर को मंगलवार को पुवायां से गिरफ्तार कर लिया।

मुरादाबाद: मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने टीम इंडिया को दिए जीत के टिप्स ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने टीम इंडिया को दिए जीत के टिप्स

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूनम लड़कों की तरह व्यवहार करती थी। पूनम की प्रीति से दोस्ती हो गई और वो उसकी तरफ आकर्षित होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गये थे। पूनम प्रीति से शादी करना चाहती थी। जब इस बात की जानकारी प्रीति की मां उर्मिला को हुई तो उसने इस रिश्ते पर एतराज जताते हुए प्रीति को समझाया। प्रीति मान गई, जबकि पूनम शादी की जिद पर अड़ी रही। प्रीति के लिए वो लड़का तक बनने को तैयार थी। वहीं प्रीति के परीजनों ने उसके लिए रिश्ते ढूंढने शुरू कर दिए, लेकिन पूनम ने प्रीति के लिए आए कई रिश्ते तुड़वा दिए। रिश्ते टूटे देख प्रीति और उसकी मां उर्मिला ने रामनिवास से सम्पर्क किया। चूंकि रामनिवास राजमिस्त्री के साथ-साथ तंत्र क्रिया करना जनता था और पहले भी उर्मिला देवी के घर जाकर झाड़ फूंक कर चुका था, इसलिए उर्मिला को उस पर पूरा विश्वास था कि वह इसका कोई न कोई हल निकाल लेगा। वहीं, षड्यंत्र के तहत प्रीति ने पूनम को अपनी बातों में उलझाया और उसकी मुलाकात रामनिवास से यह कहकर करा दी कि वो झाड़-फूंक कर उसे लड़का बना देंगे।

उन्होंने बताया कि पूनम तांत्रिक रामनिवास पर विश्वास करने लगी। 17,अप्रैल को रामनिवास उर्मिला के घर पहुंचा, जहां उर्मिला ने उसे पाँच हजार रूपये दिये। जिसके बाद एक सोची समझी साजिश के तहत प्रीति के कहने पर 18 अप्रैल को पूनम अपने घर वालों को बिना बताये मोहम्मदी बस अड्डे पहुंची। जहां रामनिवास मौजूद था। रामनिवास मोटरसाइकिल से उसे मियांपुर हिम्मतपुर के जंगल में लेकर गया और छोटे सिद्ध बाबा मन्दिर से आगे जंगल में गोमती नदी के किनारे ले गया, जहां उसने एक दो मंत्र बोलकर उसे अपने झांसे में ले लिया। रामनिवास के कहने पर पूनम आँखे बंद कर लेट गई। तभी मौका पाकर रामनिवास ने गड़ासा से पूनम की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी गर्दन काट दी। उसने पूनम के कपड़े उतारकर वहीं जला दिये और जो जेवर पूनम ने पहन रखे थे उन्हें उसके शरीर से उतार लिये तथा पूनम के शव को सफेद चादर में लपेटकर नग्न अवस्था में नदी के किनारे झाड़ियों में डाल दिया, ताकि किसी को पता न चल सके।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों का मामला अब तूल पकड़ने लगा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना