ग्लोबल मार्केट में कमजोरी: अमेरिकी और यूरोपीय बाजार लुढ़के, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

On

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान टेक शेरों में लगातार बिकवाली होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक निगेटिव सेंटीमेंट का शिकार हो गए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,617.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 256.22 अंक यानी 1.17 प्रतिशत टूट कर 22,442.85 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत लुढ़क कर 46,049.06 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान गिरावट का शिकार होकर बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 123.13 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,552.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 151.09 अंक यानी 1.90 प्रतिशत फिसल कर 7,967.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 409.99 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूट कर 23,180.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,414.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,765 अंक के स्तर पर और गिफ्ट निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,933 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 146.97 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,609.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,934.84 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 103.03 अंक यानी 0.40 प्रतिशत फिसल कर 25,827 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत लुढ़क कर 1,268.05 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,938.29 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,503.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

  नई दिल्ली। बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन अधिकांश...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

  मुंबई। रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत लिया है। हर फिल्म...
मनोरंजन 
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

  नई दिल्ली। दाग-धब्बे, झाइयों और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए हम न जाने कितने महंगे आयुर्वेदाचार्य...
हेल्थ 
लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

उत्तर प्रदेश

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

देवबंद (तल्हेडी बुजुर्ग)।  देवबंद-गागलहेडी मार्ग एस एच-59 पर साखन खुर्द के निकट अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से   मिली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग

मेरठ। दलितों की हजारों बीघा भूमि पर दबंगों का अवैध कब्ज़ा होने और गंगा नदी में केमिकल प्रदूषण से मुक्ति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग