पुतिन के करीबी येवगेनी प्रिगोझिन ने की बगावत, तख्तापलट का ऐलान
मॉस्को। यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ रूस के प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप ‘वैगनर’ ने तख्तापलट का ऐलान किया है। ‘वैगनर’ के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन हैं। प्रिगोझिन को पुतिन का सबसे भरोसमंद करीबी माना जाता है। ‘वैगनर’ के सैनिक पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए राजधानी मॉस्को की […]
मॉस्को। यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ रूस के प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप ‘वैगनर’ ने तख्तापलट का ऐलान किया है। ‘वैगनर’ के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन हैं। प्रिगोझिन को पुतिन का सबसे भरोसमंद करीबी माना जाता है।
‘वैगनर’ के सैनिक पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए रूसी सेना तैनात की गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत कर टेलीग्राम चैनल में पुतिन का तख्ता पलटने की घोषणा की है। इस धमकी के बाद रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं। एक समय वैगनर को पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता था।
ये भी पढ़ें रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावटरूस के संघीय सुरक्षा सेवा प्रेस कार्यालय ने कहा कि प्रिगोझिन की धमकी की गंभीरता को देखते हुए सख्त कदम उठाए गए हैं। ‘वैगनर’ के जवानों को प्रिगोझिन के आदेशों का पालन न करने और उसे हिरासत में लेने का भी आह्वान किया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि कीव ने प्रिगोझिन की धमकी का फायदा उठाया है। यूक्रेन ने आक्रामक कार्रवाई के लिए 35वीं और 36वीं मरीन ब्रिगेड की सेनाओं को बखमुत दिशा पर केंद्रित कर दिया है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रिगोझिन के आसपास की स्थिति के बारे में सूचित किया गया है। आवश्यक सभी उपाय किए जा रहे हैं। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने घोषणा की कि प्रिगोझिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के आह्वान के आरोप में आपराधिक मामला शुरू होगा। इस मामले में वैगनर के संस्थापक को 12 से 20 साल तक की जेल हो सकती है।
रूसी संघीय सुरक्षा सेवा प्रेस कार्यालय ने कहा कि प्रिगोझिन ने पीठ में छुरा घोंपा है। इस मसले पर रूसी संयुक्त बलों के उप कमांडर सर्गेई सुरोविकिन ने वैगनर से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश का पालन करने और सभी मुद्दों को शांतिपूर्वक हल करने का आह्वान किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां