मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मूलचंद रिसोर्ट समेत कई अन्य जगह भी हुए योग कार्यक्रम आयोजित

On

मुजफ्फरनगर। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह आयोजित योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा दैनिक जीवन में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सर्वप्रथम गुड मंडी रजवाहा रोड स्थित कालूराम के आश्रम […]

मुजफ्फरनगर। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह आयोजित योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा दैनिक जीवन में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सर्वप्रथम गुड मंडी रजवाहा रोड स्थित कालूराम के आश्रम में जाकर क्षेत्रवासियों सहित योग किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है, यह मस्तिष्क और शरीर की एकता का प्रतीक है तथा प्रकृति और मनुष्य के बीच का सामंजस्य है।

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र ये भी पढ़ें  योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

इसके बाद उन्होंने नगर पालिका परिषद के प्रांगण में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी एवं सभासदों के साथ योगाचार्य रविदत्त धीमान के निर्देशन में योग किया। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कई राज्यों में निर्विरोध निर्वाचन के आसार ये भी पढ़ें  राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कई राज्यों में निर्विरोध निर्वाचन के आसार

ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल, सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले रोके गए ये भी पढ़ें  ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल, सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले रोके गए

मंत्री कपिल देव, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, अन्य अधिकारीगण, स्कूल के शिक्षकगण, विद्यार्थियों तथा क्षेत्र की जनता ने योग कर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार जैन अतिथि भवन बूथ शक्ति केंद्र पर भी मंत्री कपिल देव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के संग योग कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी व ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल के आयोजित कार्यक्रम में जाकर प्रशिक्षकों के साथ योग अभ्यास, प्राणायाम कर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योगासन न केवल हमें स्थिरता प्रदान करते हैं, बल्कि हमें शारीरिक सुदृढ़ता भी प्रदान करते हैं।

मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिजोर्ट पर प्रबुद्ध जनमंच व भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य नम्रता व कामेश्वर त्यागी के निर्देशन में योग प्रेमियों के संग योगाभ्यास कर बोले कपिल देव कि योग दिवस भारत की ऋषि परंपरा के

प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिए गए इस उपहार को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए देशवासियों की ओर से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला। पीयूष अग्रवाल,दीप अग्रवाल, रचना अग्रवाल, अजय अग्रवाल,पवन अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता उमेश गोयल, रेनू गर्ग,आलोक गुप्ता, संजय शर्मा आदि ने भी यहाँ योग किया।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एसडी पब्लिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

बुढ़ाना। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बिराल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं