एचडीएफसी बैंक विलय के बाद बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक
नई दिल्ली। आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक में विलय आज ( शनिवार) से प्रभावी हो गया है। दोनों कंपनियों के निदेशक मंडलों ने इस मर्जर पर अपनी स्वीकृति शुक्रवार को दी थी। इस विलय के बाद एचडीएफसी का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इसी के साथ एचडीएफसी दुनिया का चौथा सबसे बड़ा […]
नई दिल्ली। आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक में विलय आज ( शनिवार) से प्रभावी हो गया है। दोनों कंपनियों के निदेशक मंडलों ने इस मर्जर पर अपनी स्वीकृति शुक्रवार को दी थी। इस विलय के बाद एचडीएफसी का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इसी के साथ एचडीएफसी दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।
विलय के बाद एचडीएफसी बैंक अब बाजार मूल्य के हिसाब से जेपी मार्गन, आईसीबीसी और बैंक ऑफ अमेरिका के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है। यह मर्जर देश के कॉरपोरेट जगत का सबसे बड़ा सौदा है, जिसका आकार लगभग 40 अरब डॉलर का है। इसकी कुल संपत्ति 18 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इस विलय के बाद बैंक की सभी ब्रांच में एचडीएफसी लिमिटेड की सेवा मिलेगी।
अब एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में लोन, बैंकिंग समेत अन्य सभी सर्विसेज मुहैया होगी। विलय लागू होने के साथ ही एचडीएफसी बैंक की ग्राहक संख्या 12 करोड़ हो गई है, जो जर्मनी की जनसंख्या से अधिक है। मर्जर से बैंक का ब्रांच नेटवर्क 8,300 से अधिक तक बढ़ गया। इसके साथ ही कुल बैंक के कर्मचारियों की संख्या 1,77,000 से अधिक हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विलय के बाद एचडीएफसी के शेयर की डी-लिस्टिंग 13 जुलाई से प्रभावी हो जाएगी। संयुक्त कंपनी के शेयर 17 जुलाई से ट्रेड होंगे। इस सौदे के तहत एचडीएफसी के प्रत्येक शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। मार्केट कैप के लिहाज से यह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। एचडीएफसी देश की पहली हाउसिंग फाइनेंस कंपनी थी। इसकी स्थापना 44 साल पहले हसमुखभाई पारेख ने की थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां