घरेलू शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, बिकवाली के दबाव में फिसले सेंसेक्स और निफ्टी

On

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सुस्त संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी दिनों से जारी तेजी के सिलसिले पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में हल्की खरीदारी भी हुई। लेकिन इसके बाद बिकवाली […]

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सुस्त संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी दिनों से जारी तेजी के सिलसिले पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में हल्की खरीदारी भी हुई। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.001 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ, डिवीज लेबोरेट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 2.92 प्रतिशत से लेकर 1.38 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, विप्रो, आयशर मोटर्स और यूपीएल के शेयर 2.46 प्रतिशत से लेकर 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे

सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 7,200 रुपए तक घटीं ये भी पढ़ें  सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 7,200 रुपए तक घटीं

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,926 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,336 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 590 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान में और 16 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची  ये भी पढ़ें  फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

बीएसई का सेंसेक्स आज 14.63 अंक की मामूली बढ़त के साथ 65,493.68 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक ने 65,584.33 अंक तक की छलांग लगाई। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ने पर ये सूचकांक लाल निशान में 65,317.91 अंक तक लुढ़क भी गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर खरीदारी का सपोर्ट मिलने से इस सूचकांक ने निचले स्तर से करीब 140 अंक की रिकवरी करने में भी सफलता हासिल की। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 21 अंक की कमजोरी के साथ 65,458.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मध्य पूर्व में तनाव का असर: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,122 अंक लुढ़का ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व में तनाव का असर: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,122 अंक लुढ़का

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 16.95 अंक की तेजी के साथ 19,405.95 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवाली के सपोर्ट से ये सूचकांक उछलकर 19,421.60 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ने पर इस सूचकांक ने लाल निशान में 19,344.70 अंक तक का गोता लगा दिया। हालांकि इसके बाद हुई खरीदारी के कारण ये सूचकांक निचले स्तर से करीब 44 अंक की रिकवरी करने में भी सफल रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 0.85 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 19,388.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मिले जुले कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 19.65 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,492.21 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 16.95 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,405.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 274 अंक यानी 0.42 प्रतिशत मजबूत होकर 65,479.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 66.45 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,389 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं