घरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 63 हजार अंक पार

On

नई दिल्ली। निगेटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में आज अभी तेजी का रुख है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार में बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में कारोबार करते रहे। पहले एक घंटे का […]

नई दिल्ली। निगेटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में आज अभी तेजी का रुख है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार में बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में कारोबार करते रहे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और बीपीसीएल के शेयर 2.44 प्रतिशत से लेकर 1.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, सिप्ला, टाइटन कंपनी, यूपीएल और सन फार्मास्युटिकल्स के शेयर 1.11 प्रतिशत से लेकर 0.54 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

लगातार चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,550 के पार  ये भी पढ़ें  लगातार चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,550 के पार

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,957 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,501 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 456 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के पार, सप्लाई पर बढ़ी चिंता  ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के पार, सप्लाई पर बढ़ी चिंता

बीएसई का सेंसेक्स आज 181.85 अंक की बढ़त के साथ 63,151.85 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स 63,065.85 अंक तक गिर गया। हालांकि उसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 124.93 अंक की तेजी के साथ 63,104.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी ये भी पढ़ें  अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 57.35 अंक की मजबूती के साथ 18,748.55 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक को भी गिरावट का सामना करना पड़ा। पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 18,723.85 तक गिर गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी शुरू होने से इस सूचकांक में भी सुधार होता नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 41.30 अंक की बढ़त के साथ 18,732.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 133.10 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,103.10 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 57.35 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,748.55 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 9.37 अंक यानी 0.01 प्रतिशत कमजोर होकर 62,970 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 25.70 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,691.20 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

  नई दिल्ली। पिछले सप्ताह इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल 10...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं