बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में तेजी
Thu, 8 Apr 2021

नई दिल्ली। आरबीआई की मौद्रिक नीति का असर शेयर बाजार पर गुरुवार को देखने को मिल रहा है। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को स्टॉक मार्केट (Stock Market Today) पूरे जोश के साथ खुला।
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंस (BSE) पर सेंसेक्स 306 अंक चढ़कर 49,968 पर खुला। निफ्टी (Nifty) में भी बढ़त रही। NSE पर निफ्टी 100 अंक बढ़कर 14,919 पर कारोबार कर रहा है। शाम को BSE पर सेंसेक्स 460 चढ़कर 49,661 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी तेजी देखी गई थी। निफ्टी 135 अंकों की बढ़त के साथ 14,819 पर बंद हुआ था।
गुरुवार सुबह मार्केट ओपन होने के साथ, BSE पर कुल 1,797 कंपनियों के शेयर ट्रेड कर रहे हैं, इनमें 1,389 शेयर बढ़त और 340 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 2,09,63,137.34 रुपए हो गया है, जो कल 2,08,18,703.70 रुपए था।